दिल्ली: गीता कॉलोनी के रानी गार्डन इलाके में लगी आग, 8 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक

New Delhi, 25 अक्टूबर . दिल्ली के गीता कॉलोनी थाना इलाके के रानी गार्डन में Sunday तड़के भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. बताया गया कि आग में 8 से 10 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं.

आग लगने की यह घटना Sunday तड़के करीब 3 बजे की है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और Police टीमें मौके पर पहुंचीं. आग कई झुग्गियों में फैल चुकी थी. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया. गनीमत यह रही कि आग लगने की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है.

फायर ऑफिसर दीपक हुड्डा ने समाचार एजेंसी को बताया कि झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली थी और हम तुरंत मौके पर पहुंच गए. लगभग 6 दमकल गाड़ियां तैनात की गईं और हमने आग बुझाने का काम शुरू किया. किसी के घायल होने या जान जाने की कोई खबर नहीं है. हमें यह सूचना सुबह करीब 3.06 या 3.07 बजे मिली थी. इस घटना में लगभग 8 से 10 झुग्गियां प्रभावित हुई हैं.

आग में अपनी झुग्गी गंवाने वाले एक व्यक्ति ने बताया, “हम यहां एक झुग्गी में रहते थे, जिसमें तीन कमरे बने हुए थे. पास ही एक हैंडपंप भी था. हम सो रहे थे, तभी अचानक किसी के चिल्लाने की आवाज आई. पीछे रहने वाले भरत नाम के एक व्यक्ति ने चिल्लाकर बताया कि बहुत भीषण आग लग गई है. आग इतनी तेज थी कि हम बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर निकल पाए.

एक अन्य पीड़ित व्यक्ति ने बताया, “मुझे सही समय तो नहीं पता क्योंकि मैं काम पर गया हुआ था, लेकिन घर से फोन आया तो मैं तुरंत वापस आ गया. मेरे बच्चे यहीं थे, उन्होंने मुझे फोन करके बताया कि झुग्गियों में आग लग गई है. यहां लगभग 15 से 16 झुग्गियां थीं, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं. अंदर का सारा सामान नष्ट हो गया है, जिससे हम सभी का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है.”

–

डीसीएच/