
New Delhi, 3 सितंबर . दिल्ली कैंट इलाके में Wednesday देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार महिला और पुरुष को टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, हादसा दिल्ली कैंट इलाके में हुआ. बताया जा रहा है कि थार काफी तेज रफ्तार में थी और उसने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार महिला और पुरुष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत थार चालक को गाड़ी समेत पकड़ लिया और Police के हवाले कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली कैंट थाना Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. Police घटनास्थल और आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ सके.
इससे पहले 26 अगस्त को पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में भी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था. खिचड़ीपुर फ्लाईओवर पर हुए हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी. स्थानीय लोगों ने Police और एम्बुलेंस के पहुंचने में देरी का आरोप लगाया था.
युवक की पहचान 24 वर्षीय निखिल के रूप में हुई थी. बताया जा रहा था कि युवक गाजियाबाद से अपने घर जनकपुरी जा रहा था, तभी फ्लाईओवर पर वह हादसे का शिकार हो गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि करीब 30 से 40 मिनट बाद Police और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची थी. इसको लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली थी.
हालांकि, देरी से पहुंचने के बाद Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल भेज दिया था.
मृतक के चाचा सतीश ने समाचार एजेंसी को बताया था कि उन्हें फोन पर निखिल के एक्सीडेंट की जानकारी मिली थी. वह अपने बड़े भाई के घर से लौट रहा था. उन्होंने कहा था कि अभी हादसे के सही कारण का हमें पता नहीं चला है. जांच के बाद ही कुछ चीजें स्पष्ट हो पाएंगी.
–
पीएम
Skip to content