दिल्ली के 6,700 से अधिक बूथों पर सुना गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी हुए शामिल

New Delhi, 25 अक्टूबर . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 6,700 से अधिक बूथों पर Sunday को Prime Minister Narendra Modi के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड को सुना.

Chief Minister रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा के सांसदों, दिल्ली Government के मंत्रियों और विधायकों ने भी स्थानीय निवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम को सुना.

दिल्ली भाजपा के कार्यक्रम के संयोजक रमेश शोखंडा ने बताया कि दिल्ली में कुल 6,786 बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना गया.

Sunday से दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा ने भी राजधानी के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में युवाओं के बीच ‘मन की बात’ सुनने का विशेष अभियान शुरू किया. युवा मोर्चा के अध्यक्ष रजत शर्मा ने बाहरी दिल्ली जिला युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना.

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 12 वर्ष पूरे होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. पिछले वर्षों में Prime Minister ने ऐसे लोगों और पहलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है, जिनका काम स्थानीय स्तर तक ही सीमित रह जाता है.

मल्होत्रा ने कहा कि Sunday के कार्यक्रम में Prime Minister ने पंजाब की ‘नवी त्रिंजन’ पहल से लेकर उत्तराखंड में ह्यूवल नदी संरक्षण अभियान जैसे उदाहरणों का उल्लेख किया, जो आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी की ताकत को दर्शाते हैं.

उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ अब केवल एक नारा नहीं रह गया है, बल्कि भारतीय स्थानीय उत्पाद वैश्विक बाजारों तक पहुंच रहे हैं. खादी, मिलेट्स, प्राकृतिक खेती और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर किसानों, कारीगरों, बुनकरों और छोटे उद्यमियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है.

मल्होत्रा ने कहा कि ई-संजीवनी जैसी तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाएं और आईआईटी मद्रास के सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर में हो रहा अत्याधुनिक शोध यह दिखाता है कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India परंपरा और आधुनिक विज्ञान, दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है.

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ सिर्फ संवाद का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों नागरिकों की प्रतिभा, मेहनत, सेवा भावना और सामूहिक शक्ति को पहचान देने वाला एक अनूठा मंच है. 139वें एपिसोड के माध्यम से Prime Minister ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि India की असली ताकत उसके आम नागरिकों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, वैज्ञानिकों और समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी में निहित है.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने गोकलपुरी स्थित अंबेडकर कॉलेज में सांसद मनोज तिवारी, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमरपाल मौर्य, दिल्ली प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल, मुख्य प्रवक्ता अनिल गुप्ता, कार्यालय सचिव कैलाश जैन, जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद, सह-संयोजक मुकेश सूर्यान और कार्यक्रम संयोजक दर्शन सिंह के साथ कॉलेज छात्रों की उपस्थिति में कार्यक्रम सुना.

वहीं, Chief Minister रेखा गुप्ता ने सांसद योगेंद्र चंदोलिया, विधायक राजकरण खत्री, जिला अध्यक्ष विनोद सेहरावत, पार्षद योगेश राणा और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में भाग लिया.

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने ईस्ट ऑफ कैलाश के बी-ब्लॉक स्थित वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र में पार्षद राजपाल सिंह के साथ ‘मन की बात’ सुनी.

सांसद बांसुरी स्वराज ने पश्चिम पटेल नगर के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बब्बर और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना.

दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंडावली मंडल में जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा और कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 106 पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना.

इसके अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, योगिता सिंह और मोहन लाल गिहारा ने भी विभिन्न मंडलों में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना.

–

एएमटी/एबीएम