दिल्ली के स्कूल में नौ साल की बच्ची की अचानक गिरने से मौत, सीसीटीवी फुटेज में बेहोश होकर गिरती दिखी

New Delhi, 4 नवंबर . दिल्ली के पूर्वी इलाके मयूर विहार स्थित एक स्कूल में नौ साल की बच्ची की अचानक गिरने के बाद मौत हो गई. Police के मुताबिक, बच्ची को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह घटना पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित लवली पब्लिक स्कूल में हुई. अधिकारियों के अनुसार, Wednesday सुबह करीब 9:52 बजे Police को पीसीआर कॉल के जरिए घटना की सूचना मिली. कॉल में बताया गया कि बच्ची को निर्माण विहार स्थित एक अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसे ‘ब्रॉट डेड’ घोषित कर दिया गया. Police ने प्रारंभिक जांच के दौरान कक्षा में लगे cctv कैमरों की फुटेज की जांच की. फुटेज में कथित तौर पर बच्ची अचानक जमीन पर गिरती हुई दिखाई दी.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्ची की मौत के पीछे चिकित्सकीय कारण होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. Police ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी तरह की गड़बड़ी या आपराधिक साजिश के संकेत नहीं मिले हैं. घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है. बच्ची के माता-पिता और स्कूल प्रशासन के बयान दर्ज किए जाने हैं. इसके अलावा cctv फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है.

गौरतलब है कि पिछले महीने भी पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके स्थित सर्वोदय बाल/बालिका विद्यालय में कक्षा 12वीं की एक छात्रा की मौत का मामला सामने आया था. आरोप था कि छात्रा ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी. स्कूल परिसर में गार्ड रूम के पीछे छात्रा का जला हुआ शव मिलने से शिक्षकों और विद्यार्थियों में अफरा-तफरी मच गई थी. इसके बाद अधिकारियों ने घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू की थी.

अधिकारियों के मुताबिक, स्कूल से आग लगने की सूचना मिलने पर Police कंट्रोल रूम (पीसीआर) को कॉल किया गया था. सूचना मिलते ही कृष्णा नगर थाने की Police मौके पर पहुंची, जहां स्कूल के गार्ड रूम के पीछे करीब 18 वर्षीय कक्षा 12वीं की छात्रा जली हुई अवस्था में मिली थी. Police ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान घटनास्थल और मृतका के स्कूल बैग से कुछ सामग्री बरामद की गई थी. इन सामग्रियों की जांच की जा रही थी.

–

डीएससी