
New Delhi, 9 सितंबर . दक्षिण-पश्चिम जिले के सरोजिनी नगर थाना Police ने चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए एक चोर और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है.
Police उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 25 अगस्त 2026 को लक्ष्मी बाई नगर इलाके में चोरी की घटना के संबंध में सरोजिनी नगर थाने को पीसीआर कॉल मिली थी. इसके आधार पर 26 अगस्त को ई First Information Report दर्ज की गई. मामला बीएनएस की धारा के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई.
आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एसएचओ सरोजिनी नगर इंस्पेक्टर अतुल त्यागी की देखरेख तथा सफदरजंग एन्क्लेव के एसीपी मेल्विन वर्गीस की निगरानी में विशेष टीम गठित की गई. टीम में हेड constable अमरजीत, अजीत, आनंद, दिलबाग, मेनपाल, महेश और रघुवीर शामिल थे.
जांच के दौरान Police ने घटनास्थल के अलावा आसपास के इलाकों और आरोपी के संभावित रास्तों पर लगे cctv कैमरों की फुटेज का लगातार विश्लेषण किया. इसके साथ तकनीकी जांच और फील्ड वेरिफिकेशन भी किया गया. इन प्रयासों के बाद Police ने चंदन की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ और जांच में चोरी का सामान खरीदने वाले इमरान की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया.
Police के अनुसार, चंदन ने पूछताछ में बताया कि उसने गुरुग्राम में पहले बढ़ई और बाद में वेल्डर के तौर पर काम किया था. वह दिल्ली आकर खाली पड़े मकानों और क्वार्टरों को निशाना बनाता था. आरोपी तार, नल, लोहे की वस्तुएं और अन्य कीमती सामान चोरी करता था. चोरी किए गए तार और लोहे के सामान को वह स्थानीय कबाड़ी के जरिए बेच देता था.
Police ने आरोपियों से चांदी की पायल के दो जोड़े, बिछिया के तीन जोड़े, एक कलाई घड़ी, एक परफ्यूम की बोतल, एक cctv कैमरा और वारदात के समय चंदन द्वारा पहने गए कपड़े बरामद किए हैं. आरोपियों की पहचान चंदन (24), निवासी गुरुग्राम, Haryana और इमरान (34), निवासी कोटला मुबारकपुर, दिल्ली के रूप में हुई है.
Police रिकॉर्ड के मुताबिक चंदन पहले भी पांच आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. इनमें चार मामले साउथ कैंपस थाना और एक मामला हौज खास थाना, दिल्ली में दर्ज है. वहीं इमरान कबाड़ी का काम करता है और चोरी के तार व लोहे का सामान खरीदने-बेचने में शामिल था.
–
पीएम
Skip to content