दिल्ली के सरकारी स्कूलों की बदहाली पर बोले कुलदीप कुमार- शिक्षा और सुरक्षा दोनों गायब

New Delhi, 26 अक्टूबर . दिल्ली में सरकारी स्कूलों की स्थिति और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने Government पर निशाना साधा. पार्टी के नेता और कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा Government सरकारी स्कूलों को बर्बाद कर निजी स्कूलों को बढ़ावा दे रही है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती Government के दौरान दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने विश्वस्तर पर पहचान बनाई थी, लेकिन अब इन स्कूलों में न तो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है और न ही बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो पा रही है.

कुलदीप कुमार ने दिल्ली Government की शिक्षा नीति और स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कृष्णा नगर के एक स्कूल में छात्रा की मौत का मामला उठाते हुए कहा कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद Government के किसी मंत्री ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देने की जरूरत नहीं समझी. उन्होंने Chief Minister और शिक्षा मंत्री पर भी घटना के बाद स्कूल का दौरा नहीं करने का आरोप लगाया.

कुलदीप कुमार ने बताया कि दो दिन पहले कृष्णा नगर के एक स्कूल में एक छात्रा ने कथित तौर पर अपने ऊपर कोई पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. उन्होंने सवाल उठाया कि स्कूल में शिक्षक, प्रधानाचार्य, सुरक्षा गार्ड और cctv कैमरे मौजूद होने के बावजूद ऐसी घटना कैसे हो गई. आप नेता ने कहा कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना Government और शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है. यदि स्कूल परिसर में इस तरह की घटना होती है, तो इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए और यह पता लगाया जाना चाहिए कि घटना के समय स्कूल प्रशासन तथा सुरक्षा व्यवस्था की क्या भूमिका थी. उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद Government की ओर से पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई.

उन्होंने पूर्व Chief Minister अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपChief Minister मनीष सिसोदिया के कार्यकाल में शुरू किए गए हैप्पीनेस करिकुलम का जिक्र करते हुए Government पर इसे बंद करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के मानसिक और भावनात्मक विकास पर ध्यान देना था. उन्होंने दावा किया कि हैप्पीनेस क्लास बंद होने के बाद स्कूलों में चाकूबाजी, छात्राओं से छेड़छाड़ और विद्यार्थियों के उत्पीड़न जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं. उनके मुताबिक, बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य, व्यवहार और भावनात्मक जरूरतों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए.

कुलदीप कुमार ने कहा कि हैप्पीनेस करिकुलम को देखने के लिए अमेरिका के तत्कालीन President डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप भी दिल्ली आई थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि Government ने Political द्वेष के कारण पिछली Government की इस पहल को बंद कर दिया. हालांकि, इन घटनाओं और हैप्पीनेस क्लास बंद होने के बीच संबंध को लेकर उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में कोई स्वतंत्र आंकड़ा प्रस्तुत नहीं किया. आप विधायक ने भाजपा की Government को ‘चार इंजन वाली Government’ बताते हुए कहा कि दिल्ली विकास और सुरक्षा सहित कई मामलों में पीछे जा रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती Government के दौरान सरकारी स्कूलों में किए गए सुधारों को आगे बढ़ाने के बजाय वर्तमान Government उन्हें कमजोर कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं. ऐसे में उनकी शिक्षा और सुरक्षा की अनदेखी करना गंभीर विषय है.

कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूलों की स्थिति खराब करके निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. कुलदीप कुमार ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कृष्णा नगर में छात्रा की मौत के बाद शिक्षा मंत्री न तो पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और न ही स्कूल का निरीक्षण किया. उन्होंने Chief Minister की ओर से भी घटनास्थल का दौरा नहीं किए जाने का दावा किया.

कुलदीप कुमार ने शिक्षा मंत्री पर बच्चों की साइकिल और किताबों से जुड़ी योजनाओं में कमीशनखोरी के आरोप भी लगाए.

–

पीकेटी/डीकेपी