दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर सीएम रेखा ने जताई चिंता, कहा-राहत और बचाव कार्य जारी

New Delhi, 6 सितंबर . दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में Sunday को एक इमारत गिरने पर Chief Minister रेखा गुप्ता ने चिंता जताई है. इसके साथ ही अधिकारी बचाव कार्य पर नजर रख रहे हैं.

Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना चिंतनीय है. डीडीएमए, एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली Police, एमसीडी, सीएटीएस और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर रही हैं. एहतियात के तौर पर बगल की इमारत को खाली करा लिया गया है. फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है.” उन्होंने कहा, “हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं. हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.”

वहीं, दिल्ली Government के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “घटना से बहुत दुख हुआ है. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. अभी हमारा ध्यान लोगों की जान बचाने और मौके पर हरसंभव मदद पहुंचाने पर है. स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है.”

मंत्री आशीष सूद ने एक्स पर लिखा, “दक्षिण पश्चिम दिल्ली में सत्य निकेतन के पास इमारत गिरने की घटना को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं. दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंच गई है. बचाव और राहत कार्य जारी हैं और हमारी टीमें हर जरूरी मदद पहुंचाने के लिए जमीन पर काम कर रही हैं.संबंधित टीमों को निर्देश दिया है कि वे वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएं.”

वहीं, दिल्ली Government के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इमारत गिरने की हृदयविदारक घटना अत्यंत पीड़ादायक है. मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है. मलबे में फंसे सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें जल्द से जल्द सकुशल उनके परिवारों के बीच पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं. इस दुखद घड़ी में प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.

दिल्ली फायर ब्रिगेड ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी Sunday दोपहर 1:30 बजे मिली. दोपहर 1:50 बजे स्टेशन ऑफिसर (एसटीओ) नरेंद्र घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना दी कि एक इमारत गिर गई है और कुछ लोग उसके नीचे फंसे हुए हैं. इसके बाद, एक एसडब्ल्यूटी, एक बिग फायर टेंडर (बीएफटी), एक ऑफिसर-इन-चार्ज, डीओ मुकेश वर्मा और एसटीओ मनोज को घटनास्थल पर भेजा गया. घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है.

ओपी/पीएम