दिल्ली के राजघाट पहुंचे लिकटेंस्टीन के युवराज एलोइस, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

New Delhi, 27 अक्टूबर . लिकटेंस्टीन के युवराज एलोइस ने Tuesday को New Delhi के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही, हैदराबाद हाउस में लिकटेंस्टीन के युवराज एलोइस और प्रिंसेस सोफिया से मुलाकात की.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट में लिखा, ”लिकटेंस्टीन के आनुवंशिक राजकुमार (हेरेडिटरी प्रिंस) एलोइस ने New Delhi के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. अहिंसा और शांति की गांधीजी की स्थायी विरासत आज भी पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक बनी हुई है.”

इससे पहले नई द‍िल्‍ली के हैदराबाद हाउस में Prime Minister Narendra Modi ने लिकटेंस्टीन के युवराज एलोइस और प्रिंसेस सोफिया से मुलाकात की. बैठक के दौरान Prime Minister मोदी और प्रिंस एलोइस ने व्यापार और निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार तथा लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी प्रिंस एलोइस से मुलाकात की और India तथा लिकटेंस्टीन के रिश्तों के साथ-साथ भारत-ईएफटीए (ईएफटीए) व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपपीए) के तहत उभर रहे नए अवसरों पर चर्चा की.

जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “लिकटेंस्टीन के युवराज एलोइस की India यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात करके खुशी हुई. India और लिकटेंस्टीन के बीच साझेदारी कई क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रही है और इसमें भारत-ईएफटीए, टीईपीए से मिलने वाले अवसर अहम भूमिका निभा रहे हैं.”

Tuesday सुबह प्रिंस एलोइस का President भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया. President द्रौपदी मुर्मु और Prime Minister मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रिंस एलोइस ने कहा कि India की राजकीय यात्रा पर आना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि लिकटेंस्टीन India के साथ अपने संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “इस अद्भुत देश की पहली राजकीय यात्रा के अवसर पर India आकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं.” उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक यात्रा India के साथ रिश्तों को लेकर लिकटेंस्टीन की गंभीरता और महत्व को दर्शाती है.

–

एवाई/पीएम