दिल्ली के युवक की हत्या कर शव नाले में फेंकी थी, दो आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार

New Delhi, 18 सितंबर . साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की लाजपत नगर Police ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है. Police के अनुसार, 11 सितंबर को शाम लगभग 04:15 बजे सरिता विहार निवासी युवराज सिंह मनचंदा (31) के लापता होने की शिकायत उनकी बहन ने लाजपत नगर थाने में दर्ज कराई. इसके आधार पर First Information Report दर्ज की गई.

शिकायत के अनुसार, 6 सितंबर को शिकायतकर्ता अपने भाई के साथ सेंट्रल मार्केट में खरीदारी करने गई थीं और उसके बाद गोल्डन ड्रैगन रेस्टोरेंट गईं. शाम लगभग 04:00 बजे, युवराज यह कहकर रेस्टोरेंट से चले गए कि उन्हें गुरुग्राम में एक मीटिंग में जाना है और वे रात लगभग 10:00 बजे तक घर लौट आएंगे. जब वे नहीं लौटे और उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला, तो परिवार ने उन्हें खोजने की कोशिश की.

Police ने बताया कि First Information Report दर्ज कर तुरंत ही विस्तृत जांच शुरू की गई. तकनीकी जांच और सीडीआआर, आडीपीआर के विश्लेषण के दौरान यह पता चला कि युवराज ने आखिरी बार अपनी पूर्व ऑफिस कलीग अन्या वत्स से बात की थी और अपने परिवार को बताया था कि वे उनसे मिलने गुरुग्राम जा रहे हैं. चूंकि बाद में दोनों मोबाइल फोन स्विच ऑफ पाए गए, इसलिए व्यापक जांच की गई, जिसमें cctv फुटेज का विश्लेषण, स्थानीय पूछताछ और लापता व्यक्ति व संदिग्ध के ऑफिस में पूछताछ शामिल थी.

Police ने बताया कि लगातार जांच के दौरान युवराज के लापता होने के मामले में अन्या वत्स मुख्य संदिग्ध के तौर पर सामने आई. उस पर कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे संदिग्ध द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे एक नए मोबाइल नंबर का पता चला. सीडीआर से लोकेशन की जानकारी और अन्य तकनीकी सबूतों के विश्लेषण से उत्तराखंड में उसकी मौजूदगी का संकेत मिला. इसके बाद एक Police टीम उत्तराखंड पहुंचकर अन्या वत्स और उसके साथी संयम सचदेवा को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने युवराज सिंह मनचंदा की हत्या करने और गुरुग्राम में अपने घर के पास एक नाले में उसकी लाश फेंकने की बात कबूली. जांच में पता चला कि 10 सितंबर को गुरुग्राम के बादशाहपुर Police स्टेशन ने अपने अधिकार क्षेत्र में एक नाले से एक अज्ञात शव बरामद किया था. मृतक की बरामदगी के बाद उनकी तस्वीरें ली गईं और शिकायतकर्ता तथा युवराज सिंह मनचंदा के परिवार वालों को दिखाई गईं, जिन्होंने मृतक की पहचान युवराज के तौर पर की. अदालत ने आरोपी अन्या वत्स और संयम सचदेवा को 5 दिन की Police कस्टडी रिमांड मंजूर की है.

ओपी/एएस