
New Delhi, 30 अगस्त . दिल्ली के पुरानी सीलमपुर इलाके में Sunday सुबह एक तीन मंजिला इमारत में चल रही गारमेंट की दुकान में आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है.
दिल्ली दमकल विभाग के अनुसार, शाहदरा जिले में कुर्ती गारमेंट के गोदाम के रूप में इस्तेमाल हो रही इमारत से सुबह करीब 8:21 से 8:22 बजे आग लगने की सूचना मिली थी.
दमकल विभाग के अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि जब दमकल की टीम मौके पर पहुंची तो स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण थी. तंग रास्तों और तेज आग के कारण आग बुझाने में दिक्कत आई.
अनूप सिंह ने कहा, “हमें सुबह करीब 8:21 या 8:22 बजे एक इमारत के अंदर आग लगने की कॉल मिली जो कुर्ती गारमेंट के गोदाम के रूप में काम कर रही थी. मौके पर पहुंचने पर स्थिति बेहद खतरनाक थी. यहां फायर इंजन लाने में हमें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा.”
उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने किसी तरह गाड़ी को इमारत के करीब लाकर होज पाइप बिछाए और आग बुझाने का काम शुरू किया. आग पर काबू पाने के लिए पांच हौज लाइनें लगाई गईं.
अधिकारी ने कहा, “धुआं बहुत ज्यादा था, लेकिन अब आग पर काबू पा लिया गया है.”
पुरानी सीलमपुर की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दमकल अधिकारी परिसर और आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं.
वहीं, राजधानी में एक अन्य आग की घटना में देर रात दिल्ली के राजधानी पार्क मेट्रो स्टेशन के पास टिम्बर मार्केट में भीषण आग लग गई. आग पहली से तीसरी मंजिल तक फैल गई, जिसके बाद 20 से 22 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया. इस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ.
इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के रघुबीर नगर में एक किराए के परिसर में आग लगने से दो ई-रिक्शा चालकों की मौत हो गई थी. पीड़ित कथित तौर पर परिसर में पोर्टेबल ई-रिक्शा बैटरी चार्ज कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.
दिल्ली Police के अनुसार, रघुबीर नगर के आर-17, पहली मंजिल पर आग लगने की पीसीआर कॉल ख्याला Police स्टेशन को सुबह करीब 5:24 बजे मिली थी. अलर्ट के बाद जांच अधिकारी Police कर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. परिसर में दो घायल व्यक्ति मिले, जिनकी पहचान बिहार के भागलपुर निवासी 17 वर्षीय मो. सूफेद और 38 वर्षीय मो. साहमद के रूप में हुई.
दोनों ई-रिक्शा चालक के रूप में काम कर रहे थे और आग में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. Police ने किराए के परिसर में पोर्टेबल ई-रिक्शा बैटरी चार्ज करने सहित घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी थी.
–
डीएससी
Skip to content