
New Delhi, 26 अक्टूबर . दिल्ली के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में पहाड़गंज थाना क्षेत्र की संगतराशन Police चौकी की टीम ने 72 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है. महिला के पास से चोरी की गई 1,85,500 रुपये की भारतीय मुद्रा और 2,600 अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए हैं.
Police के अनुसार, महिला की पहचान सविता गांधी उर्फ सरोज गांधी (72), निवासी उत्तम नगर, New Delhi के रूप में हुई है. उसके खिलाफ पहले से 14 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं. Police चोरी हुए मोबाइल फोन, पासपोर्ट और वीजा दस्तावेज बरामद करने का प्रयास कर रही है.
Police अधिकारी ने बताया कि 21 अक्टूबर को एक विदेशी महिला ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी कि पहाड़गंज इलाके में एक दुकान से उसका बैग चोरी हो गया है. बैग में पासपोर्ट, वीजा दस्तावेज, 2,600 अमेरिकी डॉलर, 2.50 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा, तीन क्रेडिट कार्ड और एक सैमसंग मोबाइल फोन रखा था. शिकायत मिलने के बाद Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
मामले की जांच के लिए संगतराशन Police चौकी के प्रभारी एसआई एसएन ओझा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम में एसआई साहिल, महिला एसआई खैको असुने, हेड constable भागीरथ, हेड constable निरंजन, महिला constable मोहिनी भारती और constable ललित शामिल थे. Police टीम ने पहाड़गंज और आसपास के इलाकों में लगे 100 से अधिक cctv कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके अलावा, गुप्त सूचनाओं की मदद से संदिग्ध महिला की पहचान की गई.
Police ने पहले के मामलों में आरोपी को गिरफ्तार करने वाले जांच अधिकारियों से भी संपर्क किया और उसके मौजूदा ठिकाने की जानकारी जुटाई. इसके बाद टीम ने उत्तम नगर में छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया. Police ने उसके पास से 1,85,500 रुपये और 2,600 अमेरिकी डॉलर बरामद किए.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहाड़गंज में विदेशी महिला का बैग चोरी करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. जांच में यह भी सामने आया कि वह हाल ही में तिहाड़ जेल से रिहा हुई थी. Police का कहना है कि आरोपी कथित तौर पर बुजुर्ग महिला होने का फायदा उठाकर लोगों का संदेह दूर रखने की कोशिश करती थी. इस मामले में पहाड़गंज थाने में First Information Report दर्ज किया गया है.
–
पीएम
Skip to content