दिल्ली के गफ्फार मार्केट की एक दुकान और ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल में लगी आग

New Delhi/ग्रेटर नोएडा, 6 नवंबर . दिल्ली के गफ्फार मार्केट की ‘चैन वाली गली’ में Thursday -Friday की मध्यरात्रि रात एक दुकान में आग लग गई. दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है. वहीं, एक दूसरी घटना में ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल के सिनेमा हॉल में आग लगने से हड़कंप मंच गया.

जानकारी के अनुसार, ब्लू सफायर मॉल के ऑडी-10 के प्रोजेक्टर रूम में शॉर्ट सर्किट से वायर गर्म होने के कारण धुआं उठा. सूचना पर फायर ब्रिगेड और Police की टीम मौके पर पहुंची. एहतियातन सिनेमा हॉल में मौजूद 10-15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. फायर एक्सटिंग्विशर से आग पहले ही बुझाई जा चुकी थी. घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, मौके पर स्थिति सामान्य है.

दूसरी ओर, दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए. आग पर काबू पाने की कोशिशें चल रही हैं. नुकसान कितना हुआ है और क्या कोई हताहत हुआ है, इस बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है.

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में, Thursday सुबह बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एरिया) में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई.

दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 9:05 बजे इस घटना की सूचना मिली. जानकारी मिलते ही आग बुझाने के लिए तुरंत 10 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं.

दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है और अधिक जानकारी का इंतजार है.

–

एएस