
New Delhi, 24 अक्टूबर . दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित एक स्कूल में आग लगने से एक छात्रा की मौत हो गई. घटनास्थल का निरीक्षण करने और प्रासंगिक सबूत इकट्ठा करने के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया. मौके पर पहुंची Police टीम की ओर से घटना की वजह बनी परिस्थितियों की जांच की जा रही है और आगे की पूछताछ जारी है.
Saturday को कृष्णा नगर Police स्टेशन को एक स्कूल से आग लगने की पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. इसके बाद Police मौके पर पहुंची, जहां 12वीं कक्षा की लगभग 18 वर्षीय छात्रा स्कूल के गार्ड रूम के पीछे जली हुई हालत में मिली. घटनास्थल से कुछ सामग्री और छात्रा का स्कूल बैग बरामद किया गया.
आगजनी की एक दूसरी घटना Saturday को उत्तर प्रदेश से सामने आई, जहां नोएडा में थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर मंदिर के पीछे खाने-पीने की दुकानों में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई. बताया जा रहा है कि दुकानों में आग लगने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट भी हुआ, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय Police बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू कर दिए गए.
रायपुर मंदिर के पीछे खाने-पीने की कई दुकानें संचालित हैं. Saturday को इन दुकानों में अचानक आग लग गई. आग ने देखते ही देखते आसपास की चार से अधिक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. दुकानों में रखे सामान और खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडरों के कारण आग की स्थिति गंभीर होने की आशंका जताई गई. इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.
–
डीके/
Skip to content