दिल्ली के करावल नगर में हत्या का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार, तलवार बरामद

New Delhi, 14 अक्टूबर . दिल्ली के करावल नगर Police स्टेशन में दर्ज हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के साथ कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार, मोबाइल फोन और घटना के दौरान पहने गए कपड़ों की बरामदगी कर ली गई है, जिसके साथ Police ने ये मामला साथ सुलझा लिया है.

Police के अनुसार, 7 अक्टूबर को रात करीब 11.20 बजे करावल नगर Police स्टेशन को सूचना मिली कि दिल्ली के एमसीडी टोल टैक्स के पास शहीद भगत सिंह कॉलोनी की गली नंबर 5 में एक व्यक्ति को धारदार हथियार से चोटें आई हैं.

सूचना मिलते ही करावल नगर के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) अन्य कर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे.

घायल व्यक्ति को उसके परिवार वाले जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए थे. हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पीड़ित की पहचान हिमांशु उर्फ ​​जीत (35 वर्ष) के रूप में हुई.

फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया और संबंधित साक्ष्य एकत्र किए.

घटना के बाद, 8 अक्टूबर को करावल नगर Police स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत First Information Report संख्या 288/26 दर्ज की गई और जांच शुरू की गई.

Police ने बताया कि जांच के दौरान, एसएचओ के नेतृत्व में और एसीपी यतिन शर्मा की देखरेख में गठित समर्पित Police टीमों ने मृतक के चाचा 45 वर्षीय हरीश कुमार शर्मा का पता लगाया.

Police के अनुसार, जांच में पता चला कि घटना से पहले पारिवारिक आर्थिक विवाद हुआ था. हिमांशु और शर्मा के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद शर्मा ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

आरोपी के कहने पर Police ने अपराध में इस्तेमाल की गई तलवार, एक मोबाइल फोन और घटना के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए.

Police के अनुसार, दिल्ली के करावल नगर क्षेत्र के न्यू सबापुर गुजरां का निवासी आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और वह कुख्यात अपराधी (बीसी) की सूची में भी नहीं है. मामले की आगे की जांच जारी है.

–

एमएस/