दिल्ली कूच कर रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

ग्रेटर नोएडा, 10 अक्टूबर . दिल्ली के जंतर-मंतर पर Saturday को प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को Police द्वारा रोकने और हाउस अरेस्ट करने के प्रयास का मामला सामने आया है. किसान नेताओं ने Police की कार्रवाई को Government की तानाशाही बताते हुए इसका विरोध किया है.

किसान नेताओं का कहना है कि किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यूनियन अपने अधिकारों की लड़ाई से पीछे नहीं हटेगी. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना को भी Police ने हाउस अरेस्ट किया है. पवन खटाना ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर किसान कार्यकर्ता दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरने में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान Police द्वारा किसानों को उनके घरों पर ही रोकने की कार्रवाई की गई. ऐसी कार्रवाई से किसानों का आंदोलन रुकने वाला नहीं है.

पवन खटाना ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 10 अक्टूबर को यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक चपरगढ़ स्थित कैंप कार्यालय पर एकत्रित हों और वहां से आगे की रणनीति के अनुसार कदम बढ़ाएं. उन्होंने कहा कि किसान अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं और अपनी आवाज Government तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

वहीं, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष मनोज मावी के नेतृत्व में गांव बिरौंडी स्थित यूनियन कार्यालय पर किसानों की बैठक आयोजित की गई. इसमें यूनियन के पदाधिकारियों के साथ आसपास के गांवों से आए सैकड़ों किसान शामिल हुए. बैठक में दिल्ली कूच की तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ ही आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई.

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज मावी ने कहा कि देश में किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) किसानों के हक और सम्मान के लिए हर परिस्थिति में संघर्ष करती रहेगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली कूच का मुख्य उद्देश्य किसानों की जायज मांगों को केंद्र Government के सामने रखना और उनके हित में ठोस निर्णय कराने की मांग उठाना है.

मनोज मावी ने स्पष्ट किया कि यूनियन का संघर्ष किसी Political दल के विरोध में नहीं, बल्कि किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए है. किसानों की समस्याओं का समाधान कराना और उनकी मांगों को Government तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है. किसान नेताओं के मुताबिक, जिला प्रशासन और Police ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने का प्रयास किया. जिला अध्यक्ष मनोज मावी सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट करने की भी कोशिश की गई. इससे किसानों में नाराजगी देखने को मिली.

किसानों ने विरोध जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को Government के सामने रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है. यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से अपील की कि किसानों के संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया जाए तथा उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से धरने और प्रदर्शन में शामिल होने दिया जाए.

किसान नेताओं का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे. दिल्ली कूच को लेकर किसानों की तैयारियों और Police की रोकथाम की कार्रवाई के बीच क्षेत्र में किसान संगठनों की गतिविधियां तेज हो गई हैं.

–

पीकेटी/वीकेयू