
New Delhi, 26 सितंबर . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Saturday को उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में आधुनिक वाहन फिटनेस जांच केंद्र का उद्घाटन किया. उन्होंने इसे प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बताया.
Chief Minister रेखा गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”सेवा संकल्प अभियान के तहत बुराड़ी में Saturday को अत्याधुनिक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया. इस केंद्र में हर साल 90 हजार वाहनों की फिटनेस जांच करने की क्षमता है.”
उन्होंने कहा, ”3 सितंबर को तेखंड और आज बुराड़ी में. केवल 23 दिनों में दिल्ली को दूसरा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन मिला है. हमारी Government इसी गति से काम करती है.”
Chief Minister ने कहा कि वाहनों की उचित फिटनेस, सटीक जांच और बेहतर निगरानी से सड़क सुरक्षा मजबूत होगी. साथ ही प्रदूषण नियंत्रण को लेकर Government की ओर से किए जा रहे लगातार प्रयासों को भी नई ताकत मिलेगी.
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली Government में कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
इससे पहले डीटीसी के संविदा बस चालकों के एक वर्ग की जारी हड़ताल के बीच परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने Friday को ओईएम और ऑपरेटरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.
बैठक में क्लस्टर योजना के तहत निजी ऑपरेटरों के माध्यम से बसों का संचालन करने वाले संविदा चालकों से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई. चर्चा का मुख्य उद्देश्य चालकों की समस्याओं का समाधान करने के साथ दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को सुचारु बनाए रखना था.
बैठक के दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि निजी ऑपरेटरों के माध्यम से काम कर रहे संविदा चालकों के लिए उचित कल्याणकारी सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए. इसके साथ बस सेवाओं के संचालन के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की उपलब्धता और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए.
बैठक में संविदा चालकों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा और मुआवजा, समय पर वेतन पर्ची तथा जॉइनिंग और नियुक्ति पत्र जारी करने जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई.
इसके अलावा काम के प्रदर्शन से जुड़े अतिरिक्त प्रोत्साहन, साप्ताहिक और मासिक अवकाश तथा चालकों की शिकायतों के समाधान से संबंधित विषयों पर भी विचार किया गया.
परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा, “संविदा चालकों का कल्याण और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का लगातार संचालन, दोनों ही महत्वपूर्ण हैं. हमने चालकों की ओर से उठाए गए प्रमुख मुद्दों और उनके समाधान के लिए प्रस्तावित उपायों पर चर्चा की है.”
उन्होंने कहा, ”मैंने संबंधित पक्षों से कहा है कि लागू कानूनों, समझौतों और संचालन संबंधी जरूरतों के अनुसार इन उपायों को लागू करने की संभावनाओं पर विचार किया जाए. इसके साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि बस सेवाएं बाधित न हों.”
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content