दिल्ली की महारैली में तेजस्वी का हुंकार, बोले-लोकतंत्र की रक्षा के लिए अब कुरुक्षेत्र की लड़ाई लड़नी होगी

Patna, 1 नवंबर . राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने Sunday को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडी गठबंधन की महारैली में केंद्र Government और निर्वाचन आयोग पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की.

तेजस्वी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अब कुरुक्षेत्र की लड़ाई लड़नी पड़ेगी. तेजस्वी यादव ने रामलीला मैदान में महाIndia का जिक्र करते हुए कहा कि इस मैदान में आमतौर पर रामायण के लिए आयोजन होता है, लेकिन आज यहां वोट चोरों के खिलाफ महाIndia का आयोजन किया गया है.

उन्होंने कहा कि महाIndia की शुरुआत रणभूमि से नहीं, बल्कि जुए से हुई थी. शकुनि ने जिस तरह अपना खेल खेला था, उसी तरह आज भी लोकतंत्र के साथ खेल हो रहा है. जब शकुनि अपना खेल खेल रहा है तो हमें कुरुक्षेत्र की लड़ाई लड़नी पड़ेगी.

तेजस्वी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल में डालना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति देश के लोकतंत्र को खत्म करने और संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की हिम्मत न करे. लोकतंत्र की जननी बिहार से ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की शुरुआत की गई. उन्होंने टीसीएस टेंडर घोटाले का भी जिक्र किया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में उसका कोई योगदान नहीं था.

उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग अंग्रेजों के सामने डरते थे, वे आज देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांट रहे हैं और तय कर रहे हैं कि कौन वोट देगा और कौन नहीं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे खतरनाक चीज तानाशाह नहीं, बल्कि Government की कठपुतली बन चुकी संस्थाएं होती हैं. आज संवैधानिक संस्थाएं न्याय करने के बजाय निर्णय लेने का काम कर रही हैं.

उन्होंने Prime Minister Narendra Modi से सवाल किया कि उन्हें देश चुनना है या ज्ञानेश कुमार को. तेजस्वी ने कहा कि यह लड़ाई देश के मतदाताओं और वोट चोरों के बीच है. उन्होंने महारैली में मौजूद लोगों से संकल्प लेने की अपील की कि किसी भी परिस्थिति में देश के लोकतंत्र को मिटने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और यहीं से इंडिया गठबंधन का गठन हुआ था.

तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और उसे सत्ता से बाहर करने का काम करेगी. उन्होंने लोगों से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया.

–

एमएनपी/