दिल्ली की पांचों भाषा अकादमियों की शासी परिषद का पुनर्गठन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी बधाई

New Delhi, 18 नवंबर . दिल्ली Government के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग ने हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, मैथिली-भोजपुरी और गढ़वाली, कुमाऊंनी एवं जौनसारी अकादमी की शासी परिषदों का पुनर्गठन कर दिया है.

सभी अकादमियों के लिए 18 नवंबर को अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की गईं, जिनमें पूर्व अधिसूचनाओं को निरस्त कर नई परिषदों का गठन किया गया. दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए सभी नवनियुक्त उपाध्यक्षों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

Chief Minister ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “दिल्ली केवल देश की राजधानी नहीं, बल्कि India की विविध भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों का जीवंत संगम है. आप सभी के नेतृत्व में दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान और समृद्ध होगी, हमारी गौरवशाली विरासत को नया विस्तार मिलेगा और युवा पीढ़ी का अपनी भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव और मजबूत होगा.” उन्होंने सभी को सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामनाएं दीं.

हिंदी अकादमी की शासी परिषद में मंत्री (कला, संस्कृति एवं भाषा) अध्यक्ष होंगे, जबकि अनिल अग्रवंशी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. परिषद में गजेंद्र सोलंकी, रितु गोयल, भुवनेश सिंघल, प्रवीण आर्य, रितु दुबे तिवारी, प्रो. कृष्णा शर्मा, प्रो. ममता वालिया, सोनाली मिश्रा, जय सिंह आर्य, मनोज शर्मा, जितेंद्र वीर कालरा, मुकेश अग्रवाल, डॉ. कीर्ति काले, डॉ. नवीन गुप्ता और अनंत विजय को सदस्य बनाया गया है.

संस्कृत अकादमी में प्रो. यशवीर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है. परिषद में पं. गिरधारी लाल, संजय शर्मा, रेनू अग्रवाल, हर्षित उपाध्याय, डॉ. दुर्गेश मिश्रा, कौशल किशोर तिवारी, प्रो. सुधीर कुमार आर्य, प्रो. रंजीत बेहरा, प्रो. जयप्रकाश नारायण, डॉ. जीवन शर्मा, आचार्य सुधीर शर्मा, डॉ. अमोल मणि मिश्रा और डॉ. सुशील कुमार सदस्य होंगे.

पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष सरदार इमप्रीत सिंह बख्शी होंगे. इसमें डॉ. जसविंदर कौर बिंद्रा, सरदार बलबीर सिंह, डॉ. गुरमीत सिंह सुरा, जैसमीन सिंह नाउनी, के.एस. दुग्गल, हरीश हरजाई, गुरमीत कोहली, हरजेंद्र सोढी, संकेश सिद्धू, अवतार साहनी, सरदार कुलवंत सिंह बाठ, सचिन भसीन, राजीव गुगलानी, सुमित सेठ, शशि जेटली, सरदार जगदीश सिंह, सरदार चरणजीत सिंह लवली, सरदार इसप्रीत सिंह और सरदारनी सतबीर कौर शामिल हैं.

मैथिली-भोजपुरी अकादमी में बिपिन बिहारी उपाध्यक्ष बने हैं, जबकि गढ़वाली, कुमाऊंनी एवं जौनसारी अकादमी में डॉ. धीरज जोशी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. सभी अकादमियों में प्रधान सचिव (वित्त) और सचिव (कला, संस्कृति एवं भाषा) पदेन सदस्य होंगे तथा संबंधित अकादमी के सचिव सदस्य सचिव होंगे. पदेन सदस्यों को छोड़कर सभी सदस्यों का कार्यकाल अधिसूचना की तिथि से दो वर्ष का होगा.

–

एससीएच/डीकेपी