‘दिल्ली की चड्ढी पहनेंगे तो पंजाब में कैसे रहेंगे’, पंजाब की मतदाता सूची से राघव चड्ढा का नाम कटने पर बोला विपक्ष

New Delhi, 3 सितंबर . पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम कटने पर Political बयानबाजी जारी है. राघव चड्ढा ने इसमें Political बदले का आरोप लगाया है. हालांकि, आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने इस पर राज्यसभा सांसद को घेरा है.

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने से कहा, “सब जानते हैं कि एसआईआर प्रक्रिया को चुनाव आयोग के जरिए भाजपा Government चला रही है. इसमें राज्य Government की कोई भूमिका नहीं है. ऐसा बयान देना सिर्फ उनकी ओछी राजनीति को दिखाता है.”

प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “उन्हें यह सवाल भाजपा से पूछना चाहिए और उन्हें लोगों को बताना चाहिए कि वे असल में पंजाब, दिल्ली या Mumbai में से कहां रहते हैं. मुझे लगता है कि राघव चड्ढा तो कम से कम सांसद हैं. जब उनका नाम कटा तो यह इतनी बड़ी खबर बन गई और इस पर इतनी चर्चा हो रही है. लेकिन उन अनगिनत, बेजुबान लोगों के बारे में सोचिए जिनके नाम आपकी जानकारी के बिना ही हटा दिए जाते हैं.”

वहीं, पंजाब के पटियाला से कांग्रेस सांसद धर्मवीर गांधी ने कहा, “मैं राघव चड्ढा के बारे में कुछ नहीं कहूंगा. आप भी शायद उनके बारे में सब कुछ जानते होंगे. वह लंबे समय तक आम आदमी पार्टी का हिस्सा रहे और जल्द ही इसके अहम सदस्य बन गए. अपने Political फायदे के लिए उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़ दी और पांच-छह अन्य लोगों के साथ भाजपा में शामिल हो गए.”

Samajwadi Party के सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा, “अब राघव चड्ढा तो चड्ढी हो गए हैं. अब वो दिल्ली की चड्ढी पहनेंगे, तो पंजाब में कैसे चड्ढा रहेंगे.”

उन्होंने कहा, “एसआईआर से भारतीय जनता पार्टी का बड़ा नुकसान हो गया है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का मतदाता, प्रबुद्ध मतदाता होता है, संपन्न मतदाता होता है. अवसर प्राप्त लोग होते हैं, अवसर प्राप्त लोग, एक जगह, दो जगह, तीन जगह, अपना नाम चढ़वा लिए. भारतीय जनता पार्टी कुछ जात-वर्गों का नाम काटने के लिए एसआईआर लाई. बंगाल में तो सफल हो गए, लेकिन Maharashtra में, पंजाब में और यूपी में सफल नहीं हुए. क्योंकि यहां तो उल्टा पड़ गया, अब उल्टा यह पड़ गया कि इनके मतदाता जो तीन-तीन जगह से वोटर थे, वो एक जगह बच गए.”

उन्होंने कहा, “हर विधानसभा में 15-20 हजार का नुकसान भारतीय जनता पार्टी को हुआ है और अब इन्हीं के पार्टी का सांसद भी साबित करें कि वो इस देश के हैं कि नहीं. क्योंकि यहां तो गजब हो गया ना, सेना नायकों को India का निवासी साबित नहीं कर पा रहे हैं और बड़े-बड़े नेता साबित नहीं कर पा रहे हैं, तो ये भारतीय जनता पार्टी अपने ही जाल में फंस चुकी है. अब भारतीय जनता पार्टी का शिखर समाप्त हो गया, जितनी ऊंचाई पर चढ़नी थी चढ़ चुकी है, अब इनको इनकी अवनति होनी है.”

इससे पहले, राघव चड्ढा ने कहा, “पंजाब में आम आदमी पार्टी की Government अब अपनी बदले की राजनीति को वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट तक ले आई है. मैं पंजाब से राज्यसभा का मौजूदा सांसद हूं और मेरा वोटर आईडी पंजाब के मोहाली में रजिस्टर्ड है. फिर भी, वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में मेरा नाम ‘शिफ्टेड’ दिखाया गया है. यह सिर्फ कोई क्लर्क की गलती नहीं लगती. यह साफ तौर पर Political बदले की भावना का मामला है.”

डीसीएच/