
New Delhi, 26 सितंबर . दिल्ली Police के थाना करावल नगर ने ऑपरेशन कवच के तहत कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से एक अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं.
Police के अनुसार, 25 सितंबर को ऑपरेशन कवच चलाया जा रहा था. इस दौरान एसएचओ थाना करावल नगर की निगरानी में एसआई पवन मलिक के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई. टीम में कॉन्स्टेबल बबलू भी शामिल थे. चेकिंग के दौरान Police ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका और पूछताछ की.
संदिग्ध की पहचान सुमित (28) के रूप में हुई है. वह वार्ड नंबर 27, आर्यन नगर, लोनी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.
तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले. Police ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया. इस संबंध में थाना करावल नगर में विभिन्न धाराओ के तहत केस दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई.
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सुमित पहले से ही कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. वह चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े छह मामलों में पहले लिप्त पाया गया है. हालांकि, Police रिकॉर्ड में वह बदमाश के तौर पर दर्ज नहीं है.
Police अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी को यह अवैध हथियार और कारतूस कहां से मिले. उसके हथियार सप्लायर के बारे में पता लगाया जा रहा है. इसके पास से एक देशी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए हैं. फिलहाल Police आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है.
वहीं, दिल्ली की शाहदरा जिले की गांधी नगर Police ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से चोरी की दो होंडा एक्टिवा स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
Police के अनुसार, 9 सितंबर को गांधी नगर थाने में राजगढ़ कॉलोनी से स्कूटी चोरी होने की ई-First Information Report दर्ज हुई थी. शिकायतकर्ता ने बताया था कि 8 सितंबर को उनकी स्कूटी चोरी हो गई थी.
–
एबीएम
Skip to content