
New Delhi, 3 सितंबर . केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने Thursday को दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण के प्रबंधन और नियंत्रण पर चर्चा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की.
बैठक में दिल्ली, Haryana और उत्तर प्रदेश के पर्यावरण मंत्रियों और सचिवों तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के अध्यक्षों और सदस्य सचिवों ने भाग लिया. दिल्ली के मनजिंदर सिंह सिरसा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर मीटिंग की जानकारी साझा की.
पर्यावरण मंत्री सिरसा ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए Thursday को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, पंजाब एवं उत्तर प्रदेश के पर्यावरण मंत्रियों, Rajasthan के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक में सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक के विस्तृत एक्शन प्लान पर चर्चा हुई.
उन्होंने कहा कि इसी क्रम में दिल्ली ने भी अपना एक्शन प्लान प्रस्तुत किया, जिसके 7 प्रमुख बिंदु हैं, जिनमें इंडस्ट्रियल पॉल्यूशन, डीजी सेट, वैज्ञानिक तरीके से रोड-डस्ट मैनेजमेंट, सी एंड डी वेस्ट, म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट एवं बायोमास बर्निंग, पराली जलाने को लेकर आउटरीच, वाहनों से होने वाला प्रदूषण एवं क्लीन मोबिलिटी आदि को शामिल किया गया है.
उन्होंने कहा कि बैठक में सभी राज्यों ने अपने-अपने प्लान और आगे की पूरी रूपरेखा साझा की. इस दौरान केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों में हरसंभव सहयोग और समर्थन देने की बात कही. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने के लिए केंद्र और सभी राज्य Governmentें मिलकर एक टीम की तरह काम करेंगी. डेटा शेयरिंग से लेकर जमीनी स्तर पर कार्रवाई तक आपसी सहयोग रहेगा. इंडस्ट्री के प्रदूषण पर सख्ती होगी और सभी पर्यावरण मानक का पालन सुनिश्चित किया जाएगा. सीएक्यूएम की गाइडलाइंस के अनुसार निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा. साथ ही, social media और दूसरे माध्यमों से लोगों को भी प्रदूषण के खिलाफ इस मुहिम से जोड़ा जाएगा.
सिरसा ने कहा कि Chief Minister रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. केंद्र और राज्यों के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर की हवा को साफ और बेहतर बनाने के लिए हर स्तर पर ठोस कार्रवाई की जाएगी.
–
एमएस/
Skip to content