दिल्ली: आनंद विहार मार्केट में चला स्वच्छता अभियान, डीसीपी बोले- सालभर जारी रहना चाहिए प्रयास

New Delhi, 2 अक्टूबर . गांधी जयंती के अवसर पर शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने आनंद विहार मार्केट इलाके में स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान Policeकर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी सफाई अभियान में शामिल हुए. डीसीपी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं होना चाहिए, बल्कि सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में इसे नियमित रूप से जारी रखा जाना चाहिए.

डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के साथ स्वच्छता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. पिछले कई वर्षों से स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है और इसे गंभीरता से लिया जाता है. उन्होंने बताया कि सरकारी इमारतों में सफाई का अभियान पूरे साल चलता रहता है, लेकिन इस बार सार्वजनिक स्थानों और बाजारों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसी क्रम में आनंद विहार मार्केट में सफाई अभियान आयोजित किया गया.

अभियान में आनंद विहार थाने के Policeकर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी शामिल हुए. डीसीपी ने कहा कि जब Police और आम जनता मिलकर सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई में भाग लेते हैं, तो इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है. राजेंद्र प्रसाद मीणा ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल गांधी जयंती तक सीमित नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सफाई का यह प्रयास आगे भी जारी रखा जाएगा, ताकि बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थान साफ-सुथरे रहें. उन्होंने स्वच्छता को नियमित आदत बनाने पर जोर दिया.

इसी बीच, ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के बारे में एसीपी पवन कुमार ने कहा कि आज गांधी जी की जयंती है और हम इसे यहां स्वच्छता दिवस के तौर पर मनाते हैं. यह अभियान कई सालों से चल रहा है और इसे बहुत गंभीरता से लिया जाता है. खासकर सरकारी इमारतों में हमारा स्वच्छता अभियान पूरे साल चलता रहता है. लेकिन बाज़ारों और सार्वजनिक जगहों के लिए, आज हमने इसे कैवेंडिश मार्केट में चलाया. आनंद विहार Police स्टेशन के स्टाफ और आम लोग भी यहां मौजूद थे, जिनके साथ मिलकर हमने यह अभियान चलाया. तो, यह सिर्फ एक दिन का अभियान नहीं है; यह पूरे साल चलता रहेगा और हम इसके अच्छे नतीजे देख रहे हैं.

–