
New Delhi, 2 अक्टूबर . दिल्ली ट्रैफिक Police ने Friday को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए यातायात में बदलाव किया है. दिल्ली Police ने ट्रैफिक ने एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों से अपनाने की अपील की है.
दिल्ली ट्रैफिक Police ने एक्स पोस्ट में कहा, “2 अक्टूबर 2026 को जंतर-मंतर और उसके आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक पर लगी पाबंदियों और नियंत्रित आवाजाही को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रभावित रास्तों पर जाने से बचें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें.”
ट्रैफिक Police ने आगे कहा, “कनॉट प्लेस, पटेल चौक, जीपीओ, टॉल्स्टॉय मार्ग, जंतर-मंतर रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट और आस-पास की सड़कों के आस-पास ट्रैफिक डायवर्जन नियम लागू रहेंगे. कनॉट प्लेस, पटेल चौक, जीपीओ, पार्लियामेंट स्ट्रीट और सेंट्रल दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे वैकल्पिक रास्तों की योजना पहले से बना लें. यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें और सड़कों पर तैनात दिल्ली ट्रैफिक Police कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और जहां भी संभव हो, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.”
दिल्ली ट्रैफिक Police ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि धैर्य रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और इलाके में तैनात ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करें. जाम से बचने के लिए डायवर्जन के संकेतों और ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें. दिल्ली ट्रैफिक Police ने कहा है कि जहां तक हो सके जंतर-मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोक रोड और आस-पास की सड़कों पर जाने से बचें. बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन हो सकते हैं.
ट्रैफिक Police ने एडवाइजरी में बताया है कि तय किए गए रास्तों पर या उनके आस-पास गाड़ियां रोकना या पार्क करना मना है. ऐसा करने से ट्रैफ़िक में रुकावट आ सकती है. सक्षम अधिकारी के आदेशों के अनुसार, बताए गए इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 163 लागू रहेगी. जनता को सलाह दी जाती है कि वे सक्षम अधिकारियों और मौके पर मौजूद कर्मचारियों के सभी निर्देशों का पालन करें.
वहीं, स्वामी नारायण मार्ग पर पीडब्ल्यूडी के सीसी रोड निर्माण कार्य के कारण 1 से 25 अक्टूबर तक रात 11:00 बजे से सुबह 05:00 बजे के बीच नंद लाल मार्ग रेड लाइट और शास्त्री नगर रेड लाइट के बीच ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रभावित रास्ते से बचें, ट्रैफिक Police के निर्देशों का पालन करें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें.
–
ओपी/एएस
Skip to content