दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट पर बवाल, एमएनएस ने रद्द करने की मांग की

Mumbai , 27 नवंबर . एमएनएस ने दिलजीत दोसांझ के Mumbai कॉन्सर्ट के रद्द करने की मांग की. एमएनएस के नेता दिनेश पुंडे ने के साथ बातचीत में इस मुद्दे पर अपनी राय रखी. उनका कहना है कि Mumbai में जितने भी कॉन्सर्ट होते हैं, उसके खिलाफ वे पिछले कई सालों से आवाज उठाते आ रहे हैं.

उन्होंने के साथ बातचीत में कहा, “इन कॉन्सर्ट के खिलाफ हमने पिछले साल भी आवाज उठाई थी. आपने पिछले साल भी पढ़ा होगा या सुना होगा कि गोरेगांव और निस्को में ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से तीन बच्चों की मौत हो गई थी, तो कई सालों से हम लोग इस विषय पर आवाज उठा रहे हैं. इस साल भी हमने इवेंट शुरू होने से पहले ही प्रशासन को पत्र लिखा था कि आप यहां पर कोई भी कॉन्सर्ट मत किजिए लेकिन फिर भी आखिरी Sunday यहां पर कॉन्सर्ट हुआ. नारकोटिक डिपार्टमेंट को वहां पर 12 बच्चे ड्रग्स सेवन करते हुए मिले. मेरा कहना है कि अगर आपको मालूम है कि वहां पर ड्र्ग्स सेवन होता है, तो कॉन्सर्ट के लिए परमिशन क्यों देते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “दिलजीत के कॉन्सर्ट के एक-दो दिन पहले बम से उड़ाने की धमकी भी आई थी. आज इस कॉन्सर्ट में सिर्फ 25 लोग आने वाले हैं. इसमें अगर कुछ हादसा हुआ तो, जिम्मेदारी कौन लेगा Police या फिर बीएमसी. इन सब मामलों की बात करने के लिए हम लोग Police स्टेशन जा रहे हैं. हम Police स्टेशन जाएंगे और उनसे बातचीत करेंगे कि आप लोग आज का कॉन्सर्ट मत होने दीजिए और आगे भी हम प्रयास करेंगें कि किसी भी प्रकार का कॉन्सर्ट न हो.”

उन्होंने आगे Police से हुई बातचीत के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, “हमारी Police वालों से बात हुई है, तो उन्होंने हमसे कहा है कि कॉन्सर्ट के लिए तैयारी पूरी तरह से हो गई है और कॉन्सर्ट वालों का रुपया अटक गया है और लोग भी आने के इच्छुक हैं, तो आप इस बार विरोध प्रदर्शन मत कीजिए. हम लोग अगली बार कॉन्सर्ट के लिए परमिशन नहीं देंगे. ऐसा Police का कहना है और मुझे उन पर पूरा भरोसा है. एक बार मुझे Police से बात करने दीजिए, फिर मैं आपको सारी बातें बताऊंगा.”

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि बड़ी तादाद में लोग नशे का सेवन करें. उन्होंने कहा, “इस बार भी कॉन्सर्ट में लोग और बच्चे शराब और ड्रग्स का सेवन करेंगे लेकिन प्रशासन को हमारी बात झूठी करने के लिए इसे छिपाना होगा. इसके पहले भी कॉन्सर्ट में बच्चों के सेवन करने के वीडियो देखे गए थे.”

उन्होंने आगे दिलजीत का समर्थन करते हुए कहा, “अगर कॉन्सर्ट में ड्र्ग्स का सेवन करने के बारे में पता चला, तो कॉन्सर्ट ऑर्गनाइजर के खिलाफ कार्यवाही की जाए क्योंकि दिलजीत तो कलाकार है, उन्हें जहां काम करने के लिए बोला जाएगा, वे करेंगे. जो कॉन्सर्ट करते हैं, उन्हें हमारे युवा बच्चों के बारे में कुछ पड़ी ही नहीं है. हमने यह भी मांग की है कि हमारे स्थानीय बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है. इसकी वजह से आप कॉन्सर्ट मत रखिए और इसे Mumbai के बाहर रखें.”

–

एनएस/पीएम