
Mumbai , 23 अक्टूबर . Actress कुनिका सदानंद ने गायक और Actor दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट रद्द होने पर अपनी बात रखी. उनका कहना है कि Government को किसी तरह की सूचना मिली होगी तभी गायक का कॉन्सर्ट रद्द किया गया है.
Actress ने के साथ बातचीत में कलाकारों की सिक्योरिटी पर चिंता जाहिर करते हुए कहा, “हमारे देश में, खासकर कलाकारों को सिक्योरिटी की जरूरत तो है ही, क्योंकि आप देख रहे हैं कि आए दिन किसी न किसी सेलेब्रिटी के साथ घटनाएं हो रही हैं. अगर सिक्योरिटी की वजह से दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट रद्द किया गया है, तो प्रशासन को जरूर कुछ जानकारी मिली होगी.”
Actress ने यह भी कहा कि उन्हें कॉन्सर्ट रद्द होने के पीछे की वजह नहीं पता है. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता है कि इस कॉन्सर्ट को किसने रद्द किया है. Government की तरफ से किया गया है या फिर दिलजीत दोसांझ की तरफ से किया गया है. अगर Government ने किया है, तो उनके पास कोई न कोई सूचना तो होगी, जिस वजह से उन्होंने सेफ्टी की वजह से ऐसा किया है.”
बता दें कि गायक और Actor दिलजीत दोसांझ का दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर 2026 को होने वाला ‘ऑरा इंडिया टूर’ कॉन्सर्ट दिल्ली Police ने सुरक्षा कारणों और अनुमति नहीं मिलने के कारण रद्द कर दिया है.
दिल्ली Police के साउथ डिस्ट्रिक्ट के डिप्टी कमिश्नर ऑफ Police (डीसीपी) के कार्यालय ने टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ‘बुक माय शो’ को पत्र भेजकर इस कार्यक्रम को मंजूरी देने से इनकार कर दिया.
दरअसल, Police ने कॉन्सर्ट रद्द करने के पीछे की वजह सुरक्षा खतरों से जुड़े इनपुट, त्योहारों के सीजन की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों का हवाला दिया है.
इससे पहले यह शो 1 नवंबर को होने वाला था, लेकिन 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सांसद विक्रमजीत साहनी की अपील पर इसे बदलकर 30 अक्टूबर किया गया था, जिसे अब Police की अनुमति नहीं मिलने से रद्द करना पड़ा है.
–
एनएस/एबीएम
Skip to content