
Bhopal , 23 अक्टूबर . Madhya Pradesh Government के मंत्री विश्वास सारंग ने पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह की ‘सनातन यात्रा’ पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह अपनी इस यात्रा के जरिए सनातन धर्म को बदनाम करने का काम कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने Political जुलूस में छोटी बच्चियों से नारे लगवाने को उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया है.
मंत्री सारंग ने इस मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग द्वारा लिए गए संज्ञान का समर्थन किया और इस मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी की भी आलोचना की.
से बात करते हुए विश्वास सारंग ने कहा, “निश्चित रूप से इस तरह का कृत्य नहीं होना चाहिए. Political कार्यक्रम में बच्चियों को बुलाना, उन पर दबाव बनाकर उन्हें कार्यक्रम में शामिल करना और उनसे नारे लगवाना, यह निश्चित रूप से मानवाधिकारों का हनन है.”
उन्होंने कहा, “नवरात्रि में हम शक्ति की पूजा करते हैं और दशहरे के अवसर पर शक्ति की उपासना करते हुए रावण रूपी बुराई को जलाने का संकल्प लेते हैं. पूरे हिंदुस्तान में जो भी सनातन को मानता है, वह कन्या पूजन करता है, लेकिन यहां कन्याओं पर Political नारे लगाने का दबाव बनाया जा रहा है, जो गलत है.”
विश्वास सारंग ने आगे कहा, “मैं पहले से ही कहता आ रहा हूं कि दिग्विजय सिंह सनातन को बदनाम करने के लिए यह यात्रा कर रहे हैं. अपनी Political चमक के लिए इस तरह की यात्रा करने की कोई जरूरत नहीं है. सनातन को बदनाम नहीं करना चाहिए.”
गौरतलब है कि पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा के दौरान बच्चों को शामिल करने और उनसे Political नारे लगवाने का एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद यह मामला गरमा गया था. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वतः संज्ञान लिया है.
आयोग ने Madhya Pradesh के मुख्य सचिव और Police महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी किया है. आयोग ने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं. आयोग का कहना है कि Political गतिविधियों में बच्चों का इस्तेमाल करना बाल अधिकारों का उल्लंघन है.
–
पीआईएम/एबीएम
Skip to content