
ललितपुर, 20 नवंबर . Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई है. उनकी इस यात्रा का Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समर्थन किया है. इस समर्थन पर दिग्विजय सिंह ने उनका आभार भी माना है.
दरअसल, पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह की उज्जैन से अयोध्या तक की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा जारी है. यह उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में है और अभी ललितपुर में चल रही है. Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व Chief Minister अखिलेश यादव ने पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में निकल रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को समर्थन दिया है.
इस समर्थन के लिए दिग्विजय सिंह ने अखिलेश यादव और Samajwadi Party के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वोट चोरी और चंदा चोरी के खिलाफ जारी यह अभियान लोकतंत्र, संविधान और सनातन परंपराओं की गरिमा एवं पवित्रता की रक्षा का जनआंदोलन है. दिग्विजय सिंह ने social media के माध्यम से कहा कि यह लड़ाई किसी एक Political दल या व्यक्ति की नहीं, बल्कि देश के हर उस नागरिक की है जो लोकतंत्र में जनमत के सम्मान और सनातन धर्म में श्रद्धालुओं की आस्था की पवित्रता पर विश्वास रखता है.
उन्होंने कहा कि जनता के वोट की चोरी लोकतंत्र के साथ विश्वासघात है, वहीं भगवान के नाम पर अर्पित चंदे और चढ़ावे में हेराफेरी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है. उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग दोहराते हुए कहा कि उनकी स्पष्ट मांग है कि मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट और ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं. जिस दिन Supreme Court उनकी इस मांग को स्वीकार कर लेगा, उसी दिन से भारतीय जनता पार्टी की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी.
इसके साथ ही उन्होंने मंदिरों में प्राप्त दान और चढ़ावे की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की. दिग्विजय सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव और Samajwadi Party का समर्थन सत्य और न्याय के इस जनअभियान को नई शक्ति प्रदान करेगा. यह लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और साझा जनहित के मुद्दों पर एकजुटता का संदेश भी है.
उन्होंने Samajwadi Party के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए अन्य Political दलों, सामाजिक संगठनों, धर्माचार्यों और जागरूक नागरिकों से भी यात्रा के अभियान में सहयोग की अपील की.
दरअसल, दिग्विजय सिंह ने सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर उज्जैन से की थी. बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या स्थित श्रीरामलला धाम तक प्रस्तावित इस यात्रा का उद्देश्य चुनाव में वोट चोरी और भगवान के नाम पर प्राप्त दान एवं चढ़ावे में अनियमितताओं के खिलाफ जनजागरण करना है. यात्रा के माध्यम से जनमत के सम्मान, चुनावी पारदर्शिता और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाया जा रहा है.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content