दिग्विजय की सनातन यात्रा में जीतू पटवारी की भागीदारी, भाजपा ने उठाए सवाल

Bhopal , 11 नवंबर . Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा दीपावली के पांच दिवसीय अवकाश के बाद Wednesday से फिर शुरू हुई. इस यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल हुए. भाजपा ने दिग्विजय सिंह की इस यात्रा को Political यात्रा करार दिया है. वहीं आरोप लगाया है कि कांग्रेस की गुटबाजी भी सामने आ गई है.

पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह ने दशहरे के दिन उज्जैन से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत की जो अयोध्या तक जाएगी. दीपोत्सव पर यात्रा को 5 दिन का विश्राम दिया गया. Wednesday को फिर यात्रा शुरू हुई. यात्रा के अठारहवें दिन की शुरुआत गुना जिले के राघौगढ़ से हुई. इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी यात्रा में शामिल हुए. यात्रा में जीतू पटवारी की सहभागिता भी खास रही. इससे पहले वे उज्जैन में यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर भी शामिल हुए थे. अब दूसरे चरण की शुरुआत में राघौगढ़ पहुंचकर उन्होंने एक बार फिर दिग्विजय सिंह के साथ पदयात्रा की.

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि सत्य, धर्म, स्वाभिमान, सामाजिक समरसता और सनातन मूल्यों की रक्षा का जनसंकल्प है. इसका उद्देश्य सनातन धर्म के मूल आदर्शों सत्य, अहिंसा, करुणा, प्रेम, सद्भाव और सर्वधर्म समभाव को जन-जन तक पहुंचाना है. साथ ही धार्मिक स्थलों और संस्थाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए जनजागरण करना है.

दिग्विजय सिंह की यात्रा को लेकर भाजपा ने हमला बोला है. प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव का कहना है कि दिग्विजय सिंह सनातन के नाम पर पूरी तरह Political यात्रा पर निकले हैं, लेकिन इस यात्रा में न तो आम जनता की भागीदारी दिखाई दे रही है और न ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह. अब अपनी यात्रा को Political समर्थन दिलाने के लिए उन्हें जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के सामने झुकना पड़ रहा है, ताकि किसी तरह कांग्रेस के कुछ नेता और कार्यकर्ता इस यात्रा से जुड़ सकें.

उन्होंने आगे कहा है कि दिग्विजय सिंह का Political इतिहास गवाह है कि उनका वर्चस्व और संगठन के भीतर हस्तक्षेप कांग्रेस को पहले भी भारी पड़ चुका है. कमलनाथ Government के समय भी यही अंदरूनी खींचतान और सत्ता संघर्ष देखने को मिला था. आज वही परिस्थितियां जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के नेतृत्व के सामने चुनौती बनकर खड़ी हैं.

भाजपा प्रवक्ता ने दिग्विजय सिंह की ओर से किया जा रहे दावों पर सवाल उठाया और कहा कि दिग्विजय सिंह जिस समर्थन और संवाद का दावा कर रहे हैं, उसकी वास्तविकता कांग्रेस के भीतर दिखाई दे रही गुटबाजी से बिल्कुल अलग है. कांग्रेस में हर नेता अपनी अलग राजनीति कर रहा है, हर खेमे की अपनी दिशा है और हर नेता अपनी अलग डफली बजा रहा है.

–

एसएनपी/एएमटी