
चेन्नई, 25 नवंबर . दिग्गज संगीतकार इसाग्नानी इलैयाराजा एक बार फिर अपने संगीत से दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार हैं. वह इन दिनों हॉलीवुड स्टाइल की सुपरनैचुरल मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘डायन’ के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं. इस फिल्म के एक गाने के बोल भी उन्होंने खुद लिखे हैं. फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, जिसमें India के साथ-साथ रूस, चीन और जिम्बाब्वे के कलाकार भी नजर आएंगे.
‘डायन’ का निर्माण स्कास्का फिल्म क्रिएशंस के बैनर तले तातियाना बबेंको और प्रकाशाई बाबू कर रहे हैं. फिल्म की कहानी लिखने के साथ-साथ निर्देशन की जिम्मेदारी बी. सदाम संभाल रहे हैं. फिल्म में सभी कलाकार नए हैं. वहीं, हिट टीवी सीरियल ‘एथिरनीचल’ में चारुबाला के किरदार से पहचान बनाने वाली Actress राधिका वैरावेलवन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी.
फिल्म की खास बात इसकी इंटरनेशनल स्टारकास्ट भी है. इसमें India के अलावा रूस, चीन और जिम्बाब्वे के कलाकारों को शामिल किया गया है. राधिका वैरावेलवन के साथ यूरी फिलिपोव, सतीश कुमार कुलमंथाई, एलेक्सी शेवचेंको, नालिया, इमैनुअल, जावेद अब्बास, सर्गेई और निवाश भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे.
फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा को सौंपी गई है. उन्होंने फिल्म के एक गाने के बोल भी खुद लिखे हैं. निर्देशक बी. सदाम ने बताया कि इलैयाराजा का संगीत फिल्म के विजुअल अनुभव को और बेहतर बनाएगा. उनके संगीत से फिल्म में एक अलग ही प्रभाव देखने को मिलेगा.
फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक बी. सदाम ने कहा, “आमतौर पर लोग पासे के खेल से वाकिफ हैं और कई लोगों ने इसे खेला भी होगा, लेकिन ‘डायन’ का अर्थ ऐसे व्यक्ति से भी जुड़ता है, जिसने असाधारण शक्तियां हासिल की हों. फिल्म के जरिए दर्शक डायन की इन्हीं अलौकिक शक्तियों को देख और महसूस कर सकेंगे.”
निर्देशक ने आगे कहा, ”’डायन’ उन दर्शकों के लिए खास होने वाली है, जिन्हें सुपरनैचुरल मिस्ट्री थ्रिलर फिल्में पसंद हैं. हॉलीवुड फिल्मों में अक्सर अलग-अलग देशों के कलाकार एक ही प्रोजेक्ट में साथ काम करते नजर आते हैं. इसी सोच के साथ हमने ‘यादुम ओरे, यावरुम केलिर’ की फिलॉसफी को लेकर इस फिल्म की शुरुआत की है.”
उन्होंने कहा, ”फिल्म की कहानी को जानबूझकर रहस्यमयी रखा गया है. अभी यह खुलासा नहीं किया गया है कि कहानी किस जगह की है और इसमें किरदार कौन-सी भाषा बोलते हैं. ये सभी बातें दर्शकों के लिए फिल्म देखने के दौरान उत्सुकता का हिस्सा रहेंगी.”
फिलहाल ‘डायन’ पोस्ट-प्रोडक्शन में है और मेकर्स जल्द ही इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं.
–
पीके/एएस
Skip to content