दादाभाई नौरोजी की जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

New Delhi, 4 सितंबर . महान स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय राजनीति के ‘ग्रैंड ओल्ड मैन’ दादाभाई नौरोजी जी की जयंती पर Friday को देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. Union Minister नितिन गडकरी से लेकर उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य तक, सभी ने उनके योगदान को याद किया.

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी दादाभाई नौरोजी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें प्रखर शिक्षाविद् और समाज सुधारक बताते हुए नमन किया. उन्होंने कहा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक दादाभाई नौरोजी जी की जयंती पर कोटिशः नमन. राष्ट्र की स्वतंत्रता, शिक्षा और सामाजिक जागरण के लिए आपका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा.”

उत्तर प्रदेश के उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने दादाभाई नौरोजी के आर्थिक चिंतन को याद किया. उन्होंने कहा, “भारतीय राजनीति के ‘ग्रैंड ओल्ड मैन’, महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात शिक्षाविद एवं राष्ट्रवादी विचारक दादाभाई नौरोजी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! उन्होंने ब्रिटिश शासन की शोषणकारी आर्थिक नीतियों को उजागर कर स्वराज और राष्ट्र की आर्थिक स्वतंत्रता की चेतना को सशक्त किया. मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण, प्रखर विचार और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी विरासत सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी.”

बिहार Government में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् व समाज सुधारक दादाभाई नौरोजी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन.”

भाजपा विधायक मुकेश शर्मा ने कहा, “महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रवादी विचारक दादाभाई नौरोजी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र अभिवादन! राष्ट्र की स्वतंत्रता और जनसेवा के लिए उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा.”

भाजपा नेता भगवानदास सबनानी ने कहा कि भारतीय राजनीति के ‘ग्रैंड ओल्ड मैन’, महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात शिक्षाविद एवं राष्ट्रवादी विचारक दादाभाई नौरोजी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! उन्होंने ब्रिटिश शासन की शोषणकारी आर्थिक नीतियों को उजागर कर स्वराज और राष्ट्र की आर्थिक स्वतंत्रता की चेतना को सशक्त किया. मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण, प्रखर विचार और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी विरासत सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी.

पीआईएम/एएस