दही-हांडी के दौरान नॉइज पॉल्यूशन के लिए 31 केस दर्ज किए गए, गणेशोत्सव की तैयारी तेज

पुणे, 10 सितंबर . पुणे के एडिशनल Police कमिश्नर सारंग आव्हाड ने कहा कि दही हांडी के दौरान नॉइज पॉल्यूशन के नियमों का उल्लंघन करने के लिए गणेश मंडलों और डीजे ऑपरेटरों के खिलाफ 31 केस दर्ज किए गए हैं और गणेशोत्सव के दौरान भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

पत्रकारों से बातचीत करते हुए एडिशनल Police कमिश्नर सारंग आव्हाड ने कहा, “दही हांडी के दौरान ध्वनि प्रदूषण को लेकर हम लोगों की ओर से रीडिंग ली गई थी. जहां भी ध्वनि प्रदूषण की लिमिट क्रॉस की गई थी. उन मंडलों पर कार्रवाई की गई है. Police की ओर से पदाधिकारियों, डीजे ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. अब तक 31 केस दर्ज किए जा चुके हैं. आगे भी Police की ओर से कार्रवाई जारी रहेगी.”

एडिशनल Police कमिश्नर सारंग आव्हाड ने कहा कि Maharashtra Government के नियम के मुताबिक 40 डेसिबल से 75 डेसिबल तक की सीमा है. दिन और रात के दौरान भी फर्क है. इसको चार जोन में बांटा गया है: शांतता जोन, रेसिडेंसियल जोन, कमर्शियल जोन और इंडस्ट्रीयल जोन. इंडस्ट्रीयल जोन की लिमिट सबसे ज्यादा है और शांतता जोन की लिमिट 40 डेसिबल तक की है. लेजर लाइट को लेकर भी हमारी ओर से कार्रवाई की जाएगी.

सारंग आव्हाड ने आगे कहा, “गणेशोत्सव की तैयारी की जा रही है. हमारी ओर से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ ही डीजे मालिकों की मीटिंग ली गई है. उनको ये बातें और नियम समझाए गए हैं.”

Mumbai में गणेशोत्सव की तैयारियां तेजी से की जा रही है. Mumbai के सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित मंडलों में लालबागचा का नाम सबसे पहले लिया जाता है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं. गणपति मंडलों में गणेश गल्ली का Mumbai चा राजा भी बेहद खास माना जाता है. इस मंडली की पहचान आकर्षक थीम और भव्य सजावट है.

एसडी/पीएम