
Mumbai , 22 अक्टूबर . Actress कुनिका सदानंद Thursday को Mumbai में आयोजित पीटीसी पंजाबी फिल्म पुरस्कारों में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने दलेर मेहंदी और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने Thursday को समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि पंजाब फिल्म इंडस्ट्री बहुत महत्वपूर्ण उद्योग है. इस इंडस्ट्री में बेहतरीन कहानियों और दिलचस्प विषयों के आधार पर फिल्में बनाई जाती हैं. मैं पहली बार पीटीसी अवार्ड्स में शामिल हुई हूं और शायद Mumbai में यह पहली बार आयोजित भी हुई है और इसमें शामिल होकर मैं बहुत खुश हूं.
Actress ने कहा कि पंजाब इंडस्ट्री के फिल्मों का बजट भी बड़ा हो रहा है. वे कनाडा, लंदन सहित विश्व के अलग-अलग हिस्सों में अपनी फिल्मों की शूटिंग करते है. मैं उन्हें भविष्य के लिए बहुत शुभकामनाएं देती हूं.
हाल ही में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के साथ जो व्यवहार किया गया और कॉन्सर्ट में उनको जो कहा गया है कि वो शराब पीकर सिंगिंग कर रहे थे, इस पर उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से कहती हूं कि ज्यादातर पॉलिटिशियन लोगों के पास सभ्यता नहीं है.
उन्होंने कहा कि कॉन्सर्ट के दौरान दलेर मेहंदी के साथ इतने अभद्र तरीके से बात की गई. उनका जो करियर है, उनकी जो पहचान है, उनकी जो आवाज है, वह इन पॉलिटिशियन के पास उनकी नाखून के बराबर भी नहीं है और इस तरह से उन्होंने बर्ताव किया. हो सकता है कि उनकी तबीयत खराब थी, उम्र हो गई है, लेकिन किसी को बेइज्जत करने का कोई अधिकार नहीं है.
Actress कुनिका सदानंद ने कहा कि हमने सुना है कि दलेर मेहंदी बिल्कुल शराब नहीं पीते हैं. ऐसे में उनके ऊपर जो लांछन लगाया गया है कि वह शराब पीकर आए थे और उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी. यह किसी भी प्रकार से एक कलाकार के साथ सही बर्ताव करने का तरीका नहीं है.
उन पर यह भी आरोप लगाया गया कि उन्होंने 35 लाख रुपए लिए, लेकिन फिर भी सही से गाना नहीं गा रहे थे. इस पर कुनिका सदानंद ने कहा कि पैसे देकर आपने किसी को खरीदा नहीं. आपने पैसे दिए हैं, लेकिन आप बदतमीजी नहीं कर सकते.
Actor और सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट Thursday को दिल्ली में आयोजित होने वाला था, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर इसको कैंसिल कर दिया गया. इस पर उन्होंने कहा कि हमारे देश में सुरक्षा के नजरिए से दिक्कतें हैं. आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी पर गोली चलाई जाती है. उनकी हत्या करने की कोशिश की जाती है. अगर Government की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर कॉन्सर्ट को रद्द किया है तो यह उनकी लॉ एंड ऑर्डर को लेकर विफलता है.
–
डीके/
Skip to content