दलीप ट्रॉफी: शमी-मुकेश और अभिजीत की तिकड़ी का कमाल, 266 रनों पर सिमटी सेंट्रल जोन की पहली पारी

Bengaluru, 30 अगस्त . दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच में बीसीसीआई सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर खेला जा रहा है. पहली पारी में सेंट्रल जोन की पूरी टीम 266 रन बनाकर ऑलआउट हुई.

सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने जीता और सेंट्रल जोन को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. सेंट्रल जोन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अनमोल मोखड़े सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कुनाल चंदेला भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार को भी मुकेश कुमार ने क्रीज पर सेट होने का मौका नहीं दिया और उन्हें 12 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा.आर्यन जुयाल ने अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और 46 रन बनाकर आउट हुए. यश राठौड़ 27 रन बनाने के बाद मोहम्मद शमी का शिकार बने. 125 के स्कोर पर 5 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही सेंट्रल जोन की पारी को कुछ हद तक रिंकू सिंह और हर्ष दुबे ने संभाला. दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 55 रन जोड़े.

हर्ष 38 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, रिंकू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. रिंकू ने 88 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन बनाए. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए. भारतीय टीम की ओर से हाल ही में अपना टेस्ट डेब्यू करने सारांश जैन सिर्फ 13 रन ही बना पाए. आर्यन पांडे ने 22 रन बनाए, जबकि यश ठाकुर 26 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे. ईस्ट जोन की ओर से गेंदबाजी में मुकेश कुमार और अभिजीत Government ने तीन-तीन विकेट चटकाए. वहीं, मोहम्मद शमी ने 2 विकेट निकाले. सेंट्रल जोन की पारी सिमटने के साथ ही दिन का खेल भी खत्म हुआ.

एसएम/डीकेपी