दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, सेंट्रल जोन के खिलाफ खेली आतिशी पारी

Bengaluru, 31 अगस्त . दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन की भिड़ंत ईस्ट जोन के साथ हो रही है. सेंट्रल जोन की टीम को 266 रनों पर समेटने के बाद ईस्ट जोन की शुरुआत दमदार रही है. वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रनों की आतिशी पारी खेली.

सेमीफाइनल मुकाबले के दूसरे दिन ईस्ट जोन को वैभव ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर बढ़िया शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 153 गेंदों में 162 रनों की अच्छी साझेदारी निभाई. वैभव आक्रामक अंदाज में खेलते हुए दिखाई दिए और उन्होंने 92 रन बनाने के लिए 81 गेंदों का सामना किया. वैभव भले ही अपने शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से सेंट्रल जोन के गेंदबाजों को खासा परेशान किया. वैभव ने अपनी इस पारी में 7 चौके और सात छक्के लगाए.

वैभव की पारी का अंत हर्ष दुबे ने किया. हर्ष की गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाने के प्रयास में वैभव अरशद खान को कैच दे बैठे. दूसरे दिन के लंच ब्रेक तक ईस्ट जोन ने पहली पारी में 2 विकेट खोकर 183 रन स्कोरबोर्ड पर लगा लिए हैं. हालांकि, कुमार कुशाग्र बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह पहली ही गेंद पर आउट हुए. अभिमन्यु अपना अर्धशतक पूरा करके क्रीज पर डटे हुए हैं. वहीं, उनका साथ सुदीय कुमार दे रहे हैं.

इससे पहले, गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन की पूरी टीम को पहली पारी में 266 रनों पर समेटा. सेंट्रल जोन की ओर से रिंकू सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 88 गेंदों में 60 रन बनाए. हालांकि, रिंकू को दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला. आर्यन जुयाल ने 46 रनों का योगदान दिया. ईस्ट जोन की ओर से गेंदबाजी में मुकेश कुमार और अभिजीत Government ने तीन-तीन विकेट चटकाए. वहीं, मोहम्मद शमी और मोहम्मद कौनेन कुरैशी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

एसएम/पीएम