दम्माम-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान में बम की धमकी, अहमदाबाद में आपातकालीन लैंडिंग, 40 लोग सुरक्षित निकाले गए

Ahmedabad, 31 अगस्त . सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान में बम की धमकी वाला संदेश मिलने के बाद Monday शाम उसे Ahmedabad के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन रूप से उतारा गया. अधिकारियों के अनुसार, विमान से सभी 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उनकी जांच की गई.

एयरपोर्ट Police के अनुसार, दोपहर करीब 2:40 बजे ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर ने सूचना दी कि दम्माम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स -170 को सुरक्षा कारणों से Ahmedabad डायवर्ट किया गया है.

बताया गया कि विमान के शौचालय में फर्स्ट ऑफिसर को एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में “बम रेड 4:30” लिखा हुआ था. टिश्यू पेपर पर एक बैग का चित्र भी बना हुआ था. इसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को Ahmedabad उतारने का फैसला लिया गया.

विमान शाम 4:27 बजे Ahmedabad हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा. इसके बाद उसे टर्मिनल-2 के टैक्सीवे पर एक अलग और सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया, जहां Police और सुरक्षा एजेंसियों ने आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू की.

Police निरीक्षक एडी चावड़ा के नेतृत्व में Police टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों के अनुसार, विमान में मौजूद 32 यात्रियों और 8 चालक दल के सदस्यों, जिनमें चार क्रू मेंबर और चार एयर होस्टेस शामिल थे, को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

इसके बाद बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) ने सभी यात्रियों और चालक दल की जांच की. साथ ही उनसे पूछताछ भी की गई. अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है.

जानकारी के अनुसार, विमान ने सुबह 10:25 बजे दम्माम से उड़ान भरी थी और उसे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली पहुंचना था. हालांकि, बम की धमकी मिलने के बाद उसे Ahmedabad की ओर मोड़ दिया गया.

सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को फिलहाल अलग एरिया में रखा है और उसकी गहन जांच जारी है. एयरपोर्ट प्रशासन भी सुरक्षा और सैनिटाइजेशन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर रहा है.

Police ने बताया कि धमकी भरे संदेश की सत्यता और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है. सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही विमान को आगे उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी.

इस बीच, घटना के संबंध में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं.

एएमटी/डीकेपी