दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर लोकसभा स्पीकर, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने किया नमन

New Delhi, 10 नवंबर . भारतीय किसान संघ, मजदूर संघ और स्वदेशी जागरण मंच जैसे राष्ट्रवादी संगठनों के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर Lok Sabha स्पीकर, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने नमन किया है.

Lok Sabha स्पीकर ओम बिड़ला ने एक्स पर लिखा, “भारतीय श्रमिक आंदोलन के सशक्त स्तंभ, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर सादर नमन. दत्तोपंत ने अपना संपूर्ण जीवन श्रमिकों, किसानों और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों एवं सम्मान के लिए समर्पित किया. भारतीय मजदूर संघ और भारतीय किसान संघ जैसे संगठनों की स्थापना के माध्यम से उन्होंने श्रमिक एवं किसान हितों को संगठित स्वर प्रदान किया.”

उन्होंने आगे कहा, “उनका आर्थिक चिंतन स्वदेशी, आत्मनिर्भरता, विकेंद्रीकरण और सामाजिक समरसता के भारतीय मूल्यों पर आधारित था. वे वर्ग-संघर्ष के स्थान पर वर्ग-समन्वय, आर्थिक विकास के साथ मानवीय गरिमा तथा श्रम के सम्मान के प्रबल पक्षधर थे. उनके विचार, संगठन क्षमता, सादगी और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण आज भी सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं.”

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारतीय किसान संघ, मजदूर संघ और स्वदेशी जागरण मंच जैसे राष्ट्रवादी संगठनों के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. अपना संपूर्ण जीवन श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित करने वाले श्रद्धेय दत्तोपंत समस्त कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेंगे.”

Union Minister मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे एवं कुशल संगठनकर्ता, श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन अर्पित करता हूं. भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ और स्वदेशी जागरण मंच जैसे संगठनों की स्थापना कर आपने सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा और किसानों व श्रमिकों के उत्थान हेतु समर्पित किया. स्वदेशी की भावना से ओत-प्रोत आपके विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे.”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, “मां भारती के सच्चे सेवक, भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच और भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं! राष्ट्र की सेवा, किसानों के कल्याण एवं अंत्योदय के उत्थान के आपके प्रयास हम सबको सदैव देश व समाज की उन्नति के कार्यों के लिए प्रेरित करते रहेंगे. चरणों में प्रणाम!”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, “प्रखर राष्ट्रचिंतक, भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक तथा भारतीय किसान संघ एवं स्वदेशी जागरण मंच के शिल्पकार दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. उन्होंने श्रमिकों के श्रम, किसानों के पुरुषार्थ और स्वदेशी के स्वाभिमान को राष्ट्रनिर्माण की शक्ति बनाया. राष्ट्रनिष्ठा, संगठन साधना और अंत्योदय को समर्पित उनका जीवन आत्मनिर्भर एवं समरस India के निर्माण का प्रेरक आदर्श है.

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “श्रमिकों एवं किसानों के अधिकार, सम्मान और कल्याण को जीवन का ध्येय बनाने वाले दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर सादर नमन करता हूं. राष्ट्रहित, स्वदेशी विचार और सामाजिक समरसता के प्रति उनका समर्पण तथा संगठन निर्माण में अतुलनीय योगदान सदैव प्रेरित करता रहेगा.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “भारतीय मजदूर संघ व स्वदेशी जागरण मंच के प्रणेता, प्रखर चिंतक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! राष्ट्रहित, श्रमिक कल्याण और स्वदेशी चिंतन के प्रति उनका आजीवन समर्पण सदैव वंदनीय रहेगा. उनके ओजस्वी विचार और राष्ट्रभक्ति हम सभी को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे.”

असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पोस्ट में कहा, “दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर मैं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पित जीवन और श्रम आंदोलन तथा स्वदेशी के कार्य में उनके योगदान को नमन करता हूं. राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और श्रम की गरिमा पर उनके विचार आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं.”

–

ओपी/