थांदला के पास एक्सप्रेस-वे पहुंच मार्ग पर भीषण हादसा, पिकअप चालक जिंदा जला

झाबुआ, 29 अगस्त . Madhya Pradesh के झाबुआ जिले में थांदला के पास दिल्ली-Mumbai 8-लेन एक्सप्रेसवे के पहुंच मार्ग पर Friday रात भीषण सड़क हादसा हो गया. ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई.

जानकारी के अनुसार Friday रात एक ट्रक दिल्ली-Mumbai एक्सप्रेस-वे की ओर जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में दोनों वाहनों में आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

हादसे के दौरान पिकअप चालक को वाहन से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. वह वाहन के अंदर ही फंस गया और आग में झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान मियाटी निवासी तेरु खिमा भाबर के रूप में हुई है.

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना Police को दी. सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. Police ने घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया. साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे के पहुंच मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती है. सड़क पर एक साथ दोनों दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर लगातार हादसे होने से क्षेत्रवासियों में चिंता बढ़ रही है. हादसे में पिकअप चालक वाहन के अंदर फंस गया और आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एक्सप्रेस-वे के पहुंच मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है. Police मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है.

एएस