थप्पड़ मारने वाले मंत्री को गिरफ्तार कराएं पीएम मोदी, जेन-जी का दिल जीत जाएंगे : केजरीवाल

New Delhi, 28 सितंबर . आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तिलक नगर में जेन-जी के एक युवक को थप्पड़ मारने की घटना को लेकर Prime Minister Narendra Modi पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने कहा कि यदि Prime Minister Narendra Modi अपने मंत्री प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार करा दें और खराब सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करें, तो इससे देश के युवाओं के बीच सकारात्मक संदेश जाएगा. केजरीवाल ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi जेन-जी से जुड़ने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं, लेकिन उन्हें यह सोचना चाहिए कि युवा उनसे क्यों नहीं जुड़ रहे हैं.

उन्होंने तिलक नगर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले रेखा गुप्ता Government की ओर से बनाई गई एक सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए थे. केजरीवाल के मुताबिक, लोगों ने सड़क की गुणवत्ता दिखाते हुए बताया कि वह हाथ से ही टूट रही थी. इसी दौरान वहां मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौजूद थे. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने वाले लोगों में मौजूद जेन-जी के एक युवक को मंत्री ने खींचकर थप्पड़ मारा.

उन्होंने सवाल किया कि जब किसी Government का मंत्री सार्वजनिक रूप से किसी युवा के साथ इस तरह का व्यवहार करेगा तो देश का जेन-जी Prime Minister से कैसे जुड़ेगा. केजरीवाल ने Prime Minister मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें युवाओं से जुड़ने के लिए social media पर वीडियो बनाने या अन्य गतिविधियों के बजाय भ्रष्टाचार और गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है तो उसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों की जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी यदि अपने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करते हैं और सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार करने वालों को गिरफ्तार कराते हैं, तो उन्हें युवाओं से जुड़ने के लिए अलग से प्रयास करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. देश का जेन-जी ईमानदारी और स्पष्ट कार्रवाई की उम्मीद करता है. केजरीवाल ने दिल्ली Police की भूमिका पर भी सवाल उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली Police पर ऊपर से दबाव है और इसी वजह से मंत्री को बचाने की कोशिश की जा रही है.

केजरीवाल ने कहा कि Prime Minister मोदी एक तरफ युवाओं को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं और दूसरी तरफ ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं करते तो यह विरोधाभास पैदा करता है. उन्होंने दावा किया कि जेन-जी Government से ईमानदारी और सीधे तरीके से कार्रवाई की अपेक्षा करता है.

गौरतलब है कि तिलक नगर में सड़क की गुणवत्ता को लेकर सामने आई घटना के बाद मंत्री प्रवेश वर्मा और युवक से जुड़े थप्पड़ प्रकरण को लेकर Political बयानबाजी तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर Government पर निशाना साधा है और संबंधित मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है.

–

पीकेटी/पीएम