
New Delhi, 27 सितंबर . दिल्ली के तिलकनगर में सड़क के निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था. अब इस पूरे मामले पर प्रवेश वर्मा ने सफाई दी है.
प्रवेश वर्मा ने कहा कि आप कार्यकर्ता की ओर से उनके परिवार के खिलाफ गाली-गलौज की गई थी. ऐसी स्थिति में एक व्यक्ति जो करता, उन्होंने भी वही किया. मंत्री ने आरोप लगाया कि आप कार्यकर्ता लगातार बदतमीजी कर रहे थे.
प्रवेश वर्मा ने social media प्लेटफॉर्म पर करीब तीन मिनट का एक वीडियो पोस्ट कर पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखा. वीडियो में उन्होंने घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सफाई देते हुए कहा कि उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था. परिवार को गाली दिए जाने के बाद प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक था. मैं आम आदमी पार्टी से कहना चाहता हूं कि आप जो काम नहीं कर पाए, हमारी Government कर रही है. इसीलिए पेट में दर्द हो रहा है. सरकारी कार्यों में जो बाधा डालेगा, जो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएंगे, कमीशन मांगेंगे तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
मंत्री ने कहा कि आज की घटना के पीछे की पूरी सच्चाई मैं सुनाता हूं, लेकिन जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था. आज आम आदमी पार्टी जो वीडियो शेयर कर रही है, उसके पीछे की सच्चाई आपको पता होनी चाहिए. विकास पुरी रिंग रोड पर पिछले कई दिनों से सड़क बनाने का काम चल रहा है. उस इलाके के विधायक जरनैल सिंह कई दिनों से पीडब्लयूडी विभाग के इंजीनियरों से कह रहे थे कि वे उन्हें कॉन्ट्रैक्टर से मिलवाएं और उनके लिए कमीशन का इंतजाम करें. हमारे इंजीनियर ने Police स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई है और उनके खिलाफ First Information Report दर्ज की जा रही है.
चूंकि जरनैल सिंह को कोई कमीशन नहीं मिला, इसलिए जब भी रात में सड़क बनती थी, तो वे सुबह वहां जाकर उसे खुदवा देते थे और फिर इस भ्रष्टाचार का वीडियो बनाकर पोस्ट कर देते थे. आज जब मैं उस रास्ते से गुजर रहा था, तो मैंने इंजीनियरों से कहा कि मैं एक बार सारे काम का निरीक्षण करना चाहता हूं. जब मैं वहां रुका और काम देखा, तो वह बहुत अच्छे से हो रहा था. स्थानीय लोगों ने मुझे बताया कि 15 साल से सड़क नहीं बनी थी और अब इसका निर्माण हो रहा है. शायद आम आदमी पार्टी इस बात से बहुत नाखुश है कि दिल्ली में सभी सड़कें बन रही हैं, जिनमें वे सड़कें भी शामिल हैं जो 15 साल से नहीं बनी थीं.
उन्होंने कहा कि मैंने खुद 45 मिनट तक उनका इंतजार किया. मैंने वहां मौजूद अपने कार्यकर्ताओं को नहीं बुलाया. जब जरनैल सिंह आए, तो उन्होंने पहले ही अपने कार्यकर्ताओं को बता दिया था और उनके साथ आए थे. आते ही उन्होंने वहां बदसलूकी शुरू कर दी. जब उनके एक कार्यकर्ता ने मेरे परिवार को गाली दी, तो ऐसी स्थिति में कोई भी गुस्से में प्रतिक्रिया देगा और मैंने भी वही किया. मैं आम आदमी पार्टी से कहना चाहता हूं कि आप जो काम नहीं कर पाए, हमारी Government कर रही है. इसीलिए पेट में दर्द हो रहा है.
इसी बीच, आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि यह देश के लोकतंत्र के लिए बहुत दुखद क्षण है कि दिल्ली में भाजपा Government का हिस्सा रहे और खुद को Chief Minister मानने वाले एक मंत्री ने अपने भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने वाले एक युवक को थप्पड़ मार दिया. पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सड़क, जिसके मंत्री प्रवेश वर्मा हैं, 15 मिनट के भीतर ही उखड़ गई और जब युवक ने इसका लाइव उदाहरण रिकॉर्ड करने और दिखाने की कोशिश की तो मंत्री ने उसे थप्पड़ मार दिया ताकि उनके भ्रष्टाचार का पर्दाफाश न हो सके.
विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि कुछ देर पहले मुझे दिल्ली के पीडब्लयूडी मंत्री का फोन आया. उन्होंने कहा कि मैं आपके इलाके में उस सड़क का मुआयना करने आया हूं जिसकी आप शिकायत कर रहे थे, आप यहां आ जाइए. मैं वहां पहुंचा, फिर मंत्री ने मुझसे पूछा, ‘बताइए, सड़क कहां टूटी है. मुझे दिखाइए.’ मैंने उन्हें सड़क दिखाई, मैंने सचमुच अपने हाथों से सड़क की परत को कालीन की तरह उठाकर उन्हें दिखाया. यह देखकर मंत्री घबरा गए. मुझे लगा कि वह पीडब्लयूडी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे लेकिन इसके बजाय उन्होंने मेरे साथी साहिब सिंह को थप्पड़ मार दिया, जो इस सब की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे.
–
डीकेएम/
Skip to content