त्योहारों से पहले सेंट्रल नोएडा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 1667 वाहन और 2315 लोगों की जांच

नोएडा, 28 अक्टूबर . आगामी त्योहारों के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर Police ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेंट्रल नोएडा जोन में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया. 27 अक्टूबर 2026 को चलाए गए इस अभियान के दौरान Police ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, औद्योगिक इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की. अभियान के दौरान कुल 1667 वाहनों और 2315 व्यक्तियों की सघन जांच की गई.

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 212 वाहनों के चालान किए गए, जबकि तीन वाहनों को सीज किया गया. Police कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान का नेतृत्व डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने किया. एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में सेंट्रल नोएडा जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में Police टीमों को तैनात किया गया. अभियान में थाना फेस-2, फेस-3, सेक्टर-63, बिसरख, बादलपुर, सूरजपुर, इकोटेक-3 और सेक्टर-142 Police ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की.

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कुल 42 Police टीमों का गठन किया गया था. इन टीमों ने 42 प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग की. Policeकर्मियों ने आने-जाने वाले वाहनों की जांच करने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी. त्योहारों के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए Police ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई.

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई. कुल 212 वाहनों के चालान किए गए और नियमों के उल्लंघन के मामलों में तीन वाहनों को सीज किया गया. इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 914 व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 292 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई. Police अधिकारियों ने अभियान के दौरान बैंक, एटीएम, होटल, ढाबों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया.

बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख चौराहों और औद्योगिक क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की गहन जांच कराई गई. Police का उद्देश्य त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखना रहा. निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त करने और प्रभावी पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

इसके साथ ही रात के समय Police भ्रमण बढ़ाने तथा असामाजिक और अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया. Police अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए. त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग और गश्त को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया गया.

Police का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान महत्वपूर्ण हैं.

–

पीकेटी/पीएम