तेलंगाना: हैदराबाद में गिग वर्कर्स की बाइक रैली में शामिल हुए राहुल गांधी, मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे नजर आए

हैदराबाद, 14 नवंबर . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी Saturday को हैदराबाद में गिग वर्कर्स की एक बाइक रैली में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने इन कामगारों के कल्याण की ओर ध्यान आकर्षित किया.

दरअसल, तेलंगाना Government ने शहर के लगभग चार लाख कामगारों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने के लिए कई कदम उठाने की घोषणा की है.

Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हैदराबाद के आईटी हब माधापुर में स्थित शिल्पा रामम सरकारी ऑडिटोरियम से जयाभेरी ग्राउंड तक निकाली गई रैली में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर शामिल हुए. उनके साथ तेलंगाना के Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी और कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद थे.

दो दिवसीय ‘अंतरराष्ट्रीय India शिखर सम्मेलन’ के लिए राहुल गांधी के हैदराबाद दौरे के दौरान, इस रैली ने गिग वर्कर्स के मुद्दों को चर्चा के केंद्र में ला दिया. बाइक रैली के बाद, उनका कामगारों की एक सभा को संबोधित करने और उनके लिए राज्य Government की कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करने का कार्यक्रम है.

तेलंगाना Government ने कहा कि उसके नए कदम और नियम गिग वर्कर्स से किए गए पुराने वादों को पूरा करेंगे. इन प्रावधानों में दुर्घटना बीमा और एक कल्याण बोर्ड (वेलफेयर बोर्ड) शामिल हैं, जिससे हैदराबाद के लगभग चार लाख कामगारों को लाभ मिलने की उम्मीद है.

ये कल्याणकारी पहल ‘तेलंगाना प्लेटफॉर्म आधारित गिग वर्कर्स (पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा और कल्याण) विधेयक, 2026’ के तहत की गई हैं, जिसे राज्य Government ने मार्च में पारित किया था.

यह कानून डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए काम करने वाले कामगारों के पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है. यह विधायी पहल तब सामने आई, जब राहुल गांधी ने अपनी ‘India जोड़ो यात्रा’ के दौरान गिग वर्कर्स की चिंताओं को प्रमुखता से उठाया था.

Saturday की रैली और प्रस्तावित बातचीत ने अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में उनकी भागीदारी के साथ-साथ, इन चिंताओं को हैदराबाद में उनके कार्यक्रमों के केंद्र में ला दिया है. राज्य Government के लिए, ये घोषणाएं अपने वादों को ठोस कल्याणकारी प्रावधानों में बदलने की दिशा में एक और कदम हैं.

इस कानून में पंजीकरण और एक समर्पित संस्थागत ढांचा मुख्य तत्व हैं, जबकि हाल ही में घोषित उपायों में दुर्घटना बीमा जैसे लाभ शामिल हैं. जयाभेरी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी के सामने इन कल्याणकारी पहलों को कामगारों के सामने विस्तार से रखने का अवसर था.

इस संबोधन से पहले वे रैली में शामिल हुए, जिसमें Chief Minister भी माधापुर से होकर गुजरने वाले इस काफिले में उनके साथ जुड़े. राहुल गांधी हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में ‘India समिट 2026’ के समापन सत्र में भी शामिल हो रहे हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि इस समापन सत्र में हिस्सा ले रहे हैं. इस दौरे में कांग्रेस नेता का गिग वर्कर्स के साथ संवाद और समिट में उनकी उपस्थिति शामिल हैं.

–

एएसएच/एबीएम