तेलंगाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता महिला सशक्तीकरण है : रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, 8 नवंबर . तेलंगाना के Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी ने Sunday को कहा कि महिला सशक्तीकरण उनकी Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

उन्होंने महिलाओं से अपने बच्चों, विशेषकर बेटियों को शिक्षित करने का आग्रह किया, ताकि उनका जीवन बदल सके.

उन्होंने कहा, “आपके बच्चों को उन कठिनाइयों का सामना नहीं करना चाहिए, जिनका सामना आपने किया है. इसके साथ ही अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने का संकल्प लेने की अपील की.”

ये बातें Chief Minister ने विकाराबाद जिले के अपने विधानसभा क्षेत्र कोडंगल में महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों से बातचीत करते हुए कही.

रेवंत रेड्डी ने दोहराया कि तेलंगाना Government का लक्ष्य 2034 तक महिला स्वयं सहायता समूहों में एक करोड़ सदस्यों का लक्ष्य हासिल करना और उन्हें ‘करोड़पति’ के रूप में प्रोत्साहित करना है.

उन्होंने कहा, ”मेरा जीवन तभी सार्थक होगा, जब मैं Chief Minister के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान एक करोड़ महिलाओं को करोड़पति बनने में मदद कर सकूं.”

उन्होंने बताया कि 7 लाख महिलाएं पहले ही स्वयं सहायता समूहों की सदस्य बन चुकी हैं.

रेवंत रेड्डी ने कहा कि वे महिला समूहों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर खुश हैं. दीपावली के त्योहार के बावजूद मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं देने आई सभी महिलाओं का मैं धन्यवाद करता हूं.

Chief Minister ने उन्हें इतने उच्च पद तक पहुंचाने में महिलाओं के अटूट समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में उनकी कोई और व्यक्तिगत आकांक्षा नहीं है और उन्होंने दोहराया कि महिला सशक्तीकरण उनकी Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Chief Minister ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और उद्यमी बनना चाहिए. Chief Minister ने ‘चेयुथा’ योजना के तहत 45 लाख नए लाभार्थियों को पेंशन वितरण भी शुरू किया.

उन्होंने कहा कि इन 45 लाख नए लाभार्थियों में 35 लाख एकल महिलाएं और विधवाएं शामिल हैं. उन्होंने बताया कि बुनकरों और ताड़ी निकालने वालों के लिए भी पर्याप्त पेंशन स्वीकृत की गई है.

India राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव (केटीआर) पर तीखा हमला करते हुए Chief Minister ने आरोप लगाया कि केटीआर एक क्रूर व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपनी बहन कविता को भी घर से निकाल दिया.

Chief Minister ने महिला सशक्तीकरण पर केटीआर के बड़े-बड़े दावों का मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा, “केटीआर बढ़ती दाढ़ी और अजीबोगरीब हाव-भाव के साथ गांवों में घूम रहे हैं. उनकी अपनी बहन ने उनके शर्मनाक कृत्यों का खुलासा किया है. बीआरएस को अपने 10 साल के शासनकाल में किए गए कार्यों के बारे में खुलकर बोलना चाहिए.”

Chief Minister रेवंत रेड्डी ने अपनी Government द्वारा शुरू की गई कई महिला सशक्तीकरण योजनाओं का उल्लेख किया. उन्होंने कहा, “महिलाएं बिना किसी अपेक्षा के पूरे घर की जरूरतों का ख्याल रखती हैं. घर तभी फलता-फूलता है, जब महिला ही घर की बागडोर संभालती है.”

उन्होंने बताया कि Government ने सरकारी स्कूलों में छात्रों की ड्रेस सिलने का काम महिलाओं को सौंपा है, जो अब सालाना 150 से 200 करोड़ रुपए का कारोबार कर रही हैं. स्वयं सहायता समूह को पेट्रोल पंप और सौर ऊर्जा उत्पादन जैसे उपक्रमों में भी भागीदार बनाया गया है. Government ने सचिवालय और अन्य सभी सरकारी कार्यालयों सहित ‘इंदिराम्मा कैंटीन’ का प्रबंधन महिलाओं को सौंप दिया है.

उन्होंने खुलासा किया कि 34 महीनों में उनकी Government ने महिलाओं के लिए 79,000 करोड़ रुपए के बैंक-लिंक्ड ऋण उपलब्ध कराए हैं. इंदिराम्मा घरों का पंजीकरण महिलाओं के नाम पर किया गया है और Government ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली भी प्रदान की है. मुफ्त आरटीसी बस यात्रा से प्रतिदिन 37 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है.

–

ओपी/एबीएम