तेलंगाना में कार-ऑटो के बीच जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत, चार घायल

हैदराबाद, 15 नवंबर . तेलंगाना के विकाराबाद जिले में Sunday को कार और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. यह घटना बोमरासपेट मंडल के नंदारपुर के पास तुनकिमेटला-कोसगी रोड पर हुई, जहां एक कार और ऑटो-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई.

कार और ऑटो-रिक्शा में सवार एक-एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को पारगी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मृतकों में बी. श्रीशैलम (28) भी शामिल हैं, जिनकी तीन दिन बाद शादी होने वाली थी. वह हैदराबाद से खरीदारी करके कार से अपने गांव लौट रहे थे. वह हैदराबाद के एक होटल में काम करते थे.

माना जा रहा है कि कार का टायर पंक्चर होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सामने से आ रहे ऑटो-रिक्शा से टकरा गई. ऑटो-रिक्शा में बिहार के प्रवासी मजदूर सवार थे.

हादसे में उनमें से एक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है.

विकाराबाद जिले के लगाचारला गांव के रहने वाले श्रीशैलम की शादी उनके ही गांव की एक महिला से होने वाली थी. यह शादी 18 नवंबर को तिरुपति में होनी थी.

इस बीच, एक अन्य घटना में हैदराबाद के शिवरामपल्ली में दो लोग घायल हो गए. Police के अनुसार, एक रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (आरटीसी) बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी. बाइक चला रहा व्यक्ति और पीछे बैठी महिला घायल हो गए. उन्हें उस्मानिया जनरल अस्पताल ले जाया गया.

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई बाइक एक ‘बाइक टैक्सी’ थी. Police ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

एक अन्य घटना में, Sunday तड़के हैदराबाद के बाहरी इलाके बोवरामपेट के बोदराई के पास पांच निजी बसें आग लगने से जलकर खाक हो गईं. यह हादसा डुंडीगल Police स्टेशन के इलाके में हुआ. एक-दूसरे के पास खड़ी बसों में आग लग गई. आग की लपटें तेजी से एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी में फैल गईं और तीन बसें पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं. दो अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं.

दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की. आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

–

एएसएच/एबीएम