तेलंगाना में एक करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश: सीएम रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, 7 सितंबर . तेलंगाना के Chief Minister ए रेवंत रेड्डी ने Monday को आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान राज्य में एक करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश रची जा रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर भाजपा विरोधी वोटों को हटाने की कोशिश की जा रही है. उनका कहना था कि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अल्पसंख्यक समुदायों के वोटों को निशाना बनाया जा रहा है.

Chief Minister रेवंत रेड्डी हाल ही में निधन हुए कम्युनिस्ट नेता सरमपल्ली मल्ला रेड्डी को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा और Prime Minister Narendra Modi का मुकाबला करने के लिए सभी गैर-भाजपा दलों को एकजुट होने की जरूरत है.

उन्होंने कहा, “लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जीतने में असफल रहने के कारण वे नई-नई रणनीतियां अपना रहे हैं. भाजपा नेता खुले तौर पर कह रहे हैं कि वे तेलंगाना में वही करेंगे जो पश्चिम बंगाल में किया गया. वे व्यवस्थित तरीके से भाजपा विरोधी वोटों को हटा रहे हैं.”

Chief Minister ने दावा किया कि भाजपा निजी एजेंसियों के जरिए सर्वे करा रही है और योजनाबद्ध तरीके से मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा अपने Political एजेंडे के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि India राष्ट्र समिति (बीआरएस) एसआईआर को लेकर एक शब्द भी नहीं बोल रही है. उन्होंने कहा कि वामपंथी दलों को यह समझना चाहिए कि इसके पीछे किस तरह की समझदारी या सहमति काम कर रही है.

Chief Minister ने गरीबों और अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट दल लंबे समय से गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं और लाल झंडा देखकर गरीबों को भरोसा मिलता है. उन्होंने वामपंथी दलों से गरीबों और अल्पसंख्यकों के मतदान अधिकारों की रक्षा के लिए प्रयास करने की अपील की.

रेवंत रेड्डी ने कहा कि कम्युनिस्टों ने भूमिहीन गरीबों के लिए उचित मजदूरी की लड़ाई लड़ी थी और कांग्रेस पार्टी ने न्यूनतम मजदूरी अधिनियम लागू किया था.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस Government ने 24.56 लाख एकड़ आवंटित भूमि का वितरण किया. Chief Minister ने बताया कि वर्तमान में 10 लाख एकड़ भूमि आदिवासियों के पास है. उन्होंने कहा कि यह कम्युनिस्टों के संघर्षों के प्रति कांग्रेस का जवाब है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा (रोजगार गारंटी अधिनियम) के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया, खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू किया और कम्युनिस्टों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों का समाधान किया.

Chief Minister ने कहा कि सरमपल्ली मल्ला रेड्डी ने अपना पूरा जीवन किसानों के हितों के लिए समर्पित किया और उनका निधन किसान समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है.

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं की समझ और उन्हें प्रभावशाली तरीके से उठाने की क्षमता में मल्ला रेड्डी का कोई मुकाबला नहीं था. उन्होंने याद किया कि दिवंगत नेता ने बटाईदार किसानों के अधिकारों और फसलों के लाभकारी मूल्य के लिए जोरदार संघर्ष किया था.

सीएम रेवंत रेड्डी ने आश्वासन दिया कि उनकी Government मल्ला रेड्डी द्वारा लिखी गई पुस्तकों और उनके विचारों को ध्यान में रखते हुए कृषि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेगी. उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में चर्चा के बाद Government यह तय करेगी कि मल्ला रेड्डी की स्मृति को स्थायी रूप से कैसे सम्मानित किया जाए.

–

एएमटी/डीकेपी