तेलंगाना मंत्री के पूर्व ओएसडी के मामले में पुलिस विभाग की कार्रवाई, जुबली हिल्स थाने के इंस्पेक्टर निलंबित

हैदराबाद, 25 अगस्त . तेलंगाना के वन एवं बंदोबस्ती मंत्री कोंडा सुरेखा के पूर्व विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) एन सुमंथ से जुड़े मामले में हैदराबाद के जुबली हिल्स Police स्टेशन के इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है.

जुबली हिल्स थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर मुट्टू यादव के खिलाफ First Information Report दर्ज करने में कथित देरी और आरोपी सुमंथ का पता लगाने में विफल रहने के आरोपों के चलते यह कार्रवाई की गई.

Police आयुक्त सज्जनार ने इंस्पेक्टर के निलंबन का आदेश जारी किया है. साथ ही मामले की जांच और Police की कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं.

पूर्व ओएसडी सुमंथ एक रियल एस्टेट कारोबारी पर कथित हमले के मामले में फरार चल रहे हैं. Police ने Sunday को उनके ड्राइवर को हिरासत में लिया था.

एक रियल एस्टेट कारोबारी की शिकायत के आधार पर सुमंथ और पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके साथ लोहे की रॉड से मारपीट की गई और उससे 10 करोड़ रुपए की मांग की गई. इस मामले में सुमंथ और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है.

पिछले सप्ताह मल्काजगिरि Police आयुक्तालय के मेडिपल्ली Police स्टेशन में एन सुमंथ और पांच अन्य लोगों के खिलाफ जीरो First Information Report दर्ज की गई थी. बाद में मामला हैदराबाद Police आयुक्तालय के जुबली हिल्स थाने को स्थानांतरित कर दिया गया.

बोडुप्पल निवासी गोंगिडी हरिकृष्णा ने शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि लोहे की रॉड और डंडों से उनकी पिटाई की गई तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई.

मामले में पूर्व ओएसडी सुमंथ समेत रामू, प्रशांत, अरुण कुमार रेड्डी, कार्तिक और महेंद्र रेड्डी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत आरोपी बनाया गया है.

हरिकृष्णा ने बताया कि 30 जुलाई को सुमंथ ने उन्हें रामू के कार्यालय में मिलने के लिए बुलाया था. वहां सुमंथ ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया और लोहे की रॉड से हमला किया. आरोप है कि सुमंथ के कहने पर अन्य लोग भी मारपीट में शामिल हो गए.

शिकायतकर्ता का कहना है कि हमले में उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ, कई जगह गंभीर चोटें आईं और उन्हें 10 अगस्त को सर्जरी करानी पड़ी.

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब मंत्री कोंडा सुरेखा का परिवार Political विवादों में घिरा हुआ है.

हाल ही में उनकी बेटी कोंडा सुष्मिता ने Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी के खिलाफ बयान देकर सत्तारूढ़ कांग्रेस में हलचल मचा दी थी.

वारंगल जिले में अपनी मां के जन्मदिन समारोह के दौरान सुष्मिता ने कहा था कि अगला विधानसभा चुनाव वह परकाला सीट से लड़ेंगी, चाहे पार्टी उन्हें टिकट दे या नहीं. उन्होंने Chief Minister के परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे.

इन बयानों को गंभीरता से लेते हुए तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने मंत्री कोंडा सुरेखा को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

कोंडा सुरेखा ने अपनी बेटी के बयान से दूरी बनाते हुए कहा था कि सुष्मिता ने अपने व्यक्तिगत विचार व्यक्त किए हैं.

एएमटी/डीकेपी