
सूर्यापेट, 26 अगस्त . तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर Wednesday तड़के एक भयानक बस हादसा हुआ. इस दुर्घटना में बस में सवार पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया है और उनका इलाज जारी है.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा सूर्यापेट जिले के कोडाड मंडल में दुर्गापुरम स्टेज के पास सुबह करीब 5:20 बजे हुआ. बताया गया कि जब हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही बस पीछे से ट्रक से टकरा गई. विजयवाड़ा जा रही एक प्राइवेट बस ने पीछे से एक कंटेनर को टक्कर मार दी. हादसे के समय बस में 42 यात्री सवार थे.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कंटेनर के साथ बस की टक्कर होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. इसी बीच स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई. बस में सवार लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से जल्दी बाहर निकाला गया. हालांकि, तब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी. वहीं, करीब 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
आनन-फानन में Police टीम को घटना की सूचना दी गई. मौके पर पहुंचने के बाद Police ने सभी शवों को कब्जे में लिया और घायलों को जल्द नजदीकी अस्पताल के लिए भेजा घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें आगे के इलाज के लिए विजयवाड़ा भेजा गया है. इस स्थिति में मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है.
तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी ने सूर्यापेट जिले में हुई इस सड़क दुर्घटना पर दुख जताया है. तेलंगाना सीएमओ (Chief Minister कार्यालय) के अनुसार, Chief Minister रेवंत रेड्डी ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. साथ ही, उन्होंने मुख्य सचिव को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
–
डीसीएच/
Skip to content