तेलंगाना के गिग वर्कर्स को राहुल गांधी ने दी सौगात, दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा के साथ रेस्ट जोन भी बनेगा

हैदराबाद, 14 नवंबर . Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना के Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी के साथ शिल्पा रामम से जयाभेरी ग्राउंड तक निकाली गई गिग वर्कर्स की बाइक रैली में हिस्सा लिया. इस दौरान ‘तेलंगाना गिग वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर स्कीम’ की शुरुआत की गई.

गिग वर्कर्स को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “कुछ समय पहले तेलंगाना गिग वर्कर्स के साथ बैठक हुई थी. उस दौरान गिग वर्कर्स ने अपनी दिक्कतें बताई थीं. उस समय मांगों को पूरा करने का वादा किया गया था. इस वादे को आज हम पूरा कर रहे हैं. 21वीं सदी डाटा की है, पूरी दुनिया में डाटा की बात होती है. बड़ी-बड़ी कंपनियां डाटा के बल पर चल रही हैं लेकिन India में गिग वर्कर्स का डाटा, गिग वर्कर्स को ही नहीं मिलता था. अब ‘तेलंगाना गिग वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर स्कीम’ से आपको अपने डाटा पर अधिकार मिलेगा. आप अपने काम का पूरा डाटा देख पाएंगे.”

राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना के शहरों में भीषण गर्मी में गिग वर्कर्स दिनभर स्कूटर पर चलते हैं और डिलीवरी करते हैं लेकिन उनके आराम करने के लिए कहीं कोई जगह नहीं है. इसलिए, तेलंगाना Government ऐसे ‘रेस्ट जोन’ (आराम करने की जगह) बनाने जा रही है, जहां वाई-फाई की सुविधा होगी. हैदराबाद और राज्य के अन्य सभी शहरों में गिग वर्कर्स वाहन पार्क कर सकते हैं, आराम कर सकते हैं, बैठ और सो सकते हैं.

उन्होंने कहा, “तेलंगाना Government 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने की गारंटी दे रही है. सबसे अहम बात यह है कि हर डिलीवरी के लिए होने वाले हर ट्रांजैक्शन का 1 फीसदी हिस्सा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आएगा. तेलंगाना के हर शहर में कंपनियों को आपको यह रकम देनी होगी. यह पैसा पहले ‘गिग वर्कर्स बोर्ड’ के पास जाएगा और फिर वहां से सीधे गिग वर्कर्स के बैंक अकाउंट में पहुंच जाएगा.”

राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर गिग वर्कर्स के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, “21 सदी में दो सोच हैं. भाजपा-आरएसएस और कांग्रेस की सोच. भाजपा-आरएसएस के लोग गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर मानते हैं. वे आपसे 24 घंटे काम करवाते हैं. आप हर तरह का जोखिम उठाते हैं लेकिन उसके बाद भी पूरा फायदा उद्योगपतियों को मिलता है जबकि कांग्रेस पार्टी गिग वर्कर्स को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानती है. आपके साथ मिलकर काम करना चाहती है और रक्षा करना चाहती है. यानी कांग्रेस पार्टी आपको इंश्योरेंस दे रही है. आपकी पार्टनर बनने की कोशिश कर रही है. वहीं, केंद्र Government और आरएसएस आपको बंधुआ मजदूर बनाने की कोशिश कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “गिग वर्कर साथियों, आप घबराइये मत. तेलंगाना की कांग्रेस Government आपके साथ खड़ी है. हम आपको पार्टनर बनाएंगे. हम आपके परिवारों की शिक्षा और स्वास्थ्य की पूरी जिम्मेदारी लेंगे और आपकी मदद करेंगे.”

–

ओपी/पीएम