
अंकारा, 22 सितंबर . पश्चिमी तुर्की में Tuesday को एक हाई स्कूल के बाहर की गई गोलीबारी में 11 छात्र घायल हो गए. इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. बाद में Police ने नाबालिग हमलावर को हिरासत में ले लिया.
टर्किश टुडे न्यूज आउटलेट के अनुसार, न्याय मंत्री अकिन गुरलेक ने बताया कि Tuesday को तुर्की के पश्चिमी मनिसा प्रांत में एक वोकेशनल हाई स्कूल के बाहर सड़क पर एक अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी की, जिसमें 11 छात्र घायल हो गए और उनमें से दो की हालत गंभीर है. उन्होंने यह भी बताया कि नाबालिग हमलावर को उसके माता-पिता के साथ हिरासत में ले लिया गया है.
इस साल शूटिंग की ये तीसरी बड़ी वारदात है. अप्रैल में दक्षिणी तुर्की में लगातार दो दिनों में हुए हमलों ने लोगों में काफी गुस्सा पैदा किया था.
तुर्की की समाचार एजेंसी आईएचए और प्राइवेट चैनल एनटीवी सहित कई मीडिया संस्थानों ने बताया कि घायलों में छात्र भी शामिल थे. डीएचए समाचार एजेंसी ने कथित हमलावर का cctv फुटेज जारी किया. हमलावर को काली रंग की जींस, काली जैकेट और हरे रंग का टॉप पहने सड़क पर चलते देखा जा सकता है और उसके हाथ में राइफल जैसा कोई हथियार भी दिख रहा है.
आईएचए के पास भी संदिग्ध जैसी दिखने वाली एक तस्वीर थी जिसके हाथ में बंदूक थी, हालांकि इस बार वह भागता दिखा. स्कूल के बाहर के फुटेज में Police को सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति को जमीन पर गिराते और फिर उसे ले जाते हुए दिखाया गया. इस दौरान एक महिला चिल्ला रही थी और आस-पास खड़े लोग स्कूल की बाड़ के पास जमा होकर अपने मोबाइल फोन से घटना को रिकॉर्ड कर रहे थे.
गवर्नर कार्यालय ने कहा कि अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है. यह हमला स्कूलों में गोलीबारी की लगातार दो घटनाओं के पांच महीने बाद हुआ है, जिन्होंने तुर्की के स्कूलों में सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ा दी थीं.
अप्रैल में, दक्षिणी प्रांत कहरामनमारस के एक स्कूल में 14 साल के एक लड़के ने गोलीबारी की थी, जिसमें एक शिक्षक और 10-11 साल की उम्र के नौ छात्रों की मौत हो गई थी.
हमलावर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. इस वारदात से ठीक एक दिन पहले, दक्षिण-पूर्वी प्रांत सानलिउर्फा में एक अन्य किशोर ने अपने पुराने हाई स्कूल में गोलीबारी की थी, जिसमें 16 लोग घायल हो गए थे.
Police का सामना होने पर उसने आत्महत्या कर ली थी. इन दो हमलों के बाद, President रेसेप तैयप एर्दोगन ने शिक्षा उप-मंत्री को बर्खास्त कर दिया था और वादा किया था कि उनकी Government बंदूक रखने के नियमों को और सख्त करेगी.
–
केआर/
Skip to content