‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

Mumbai , 5 अक्टूबर . स्ट्रीमिंग रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड में Actor गौतम गुलाटी और Actress प्रियंका चाहर चौधरी के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला. प्रियंका चाहर चौधरी के ‘फॉल’ से ठीक पहले टावर में दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई.

शुरुआत प्रियंका और गौतम के बीच एक असहमति से हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला आमने-सामने की लड़ाई में बदल गया.

बात जब रेड रूम तक पहुंची तो गौतम ने प्रियंका को सामने रखते हुए बताया कि आखिर उन्होंने उनका नाम क्यों लिया. गौतम ने कहा, ”मैं इज्जत करने वाला इंसान हूं. मुझे ऐसे लोग बिल्कुल पसंद नहीं हैं, जो एक ही समय में अलग-अलग लोगों से अलग-अलग तरह की बातें करते हैं. जिन्हें बात करने की तमीज नहीं, जो अपने सीनियर्स से बदतमीजी करते हों और फिर उन्हीं लोगों की तारीफ करते हों.”

उन्होंने आगे कहा, ”मैंने जो अगली चीज देखी, उससे मेरा भरोसा एक बार फिर टूट गया. वो बार-बार उसके गले मिल रही थी, उसके साथ हंस रही थी और उस इंसान की तारीफ कर रही थी, जिसने इतने सारे लोगों के सामने मेरी बेइज्जती की थी.”

गौतम ने जब इस मुद्दे पर बाद में बात करने के लिए कहा, तो प्रियंका ने साफ कर दिया कि वह पूरे सीजन उनके साथ बात नहीं करना चाहतीं. गौतम को झूठा बताते हुए प्रियंका ने ऊंची आवाज में कहा, ”तुमने जो कुछ भी कहा, वो झूठ था. तुम झूठे हो गौतम गुलाटी… अब आ जाओ मैदान में.”

प्रियंका की ऊंची आवाज को लेकर गौतम के कहा कि आप चिल्लाए नहीं. इसपर प्रियंका ने पलटकर कहा, ”तुम एक स्ट्रॉन्ग लड़की को बर्दाश्त नहीं कर सकते, यही तुम्हारा ग्राफ है.”

गौतम ने प्रियंका के रवैये पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि अगर वह खुद को हीरोइन मानती हैं तो उन्हें उसी तरह व्यवहार भी करना चाहिए. गौतम के इस बयान के बाद दोनों के बीच तीखी बहस और ज्यादा बढ़ गई.

‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 को बनिजय एशिया ने प्रोड्यूस किया है. शो को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है.

–

पीके/एबीएम