तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपए लूटकांड का खुलासा, छह आरोपी चिन्हित, एक गिरफ्तार

New Delhi, 28 अक्टूबर . उत्तरी जिला Police ने सब्जी मंडी इलाके में हुई 24.90 लाख रुपए की लूट के मामले का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. Police ने मामले में शामिल छह संदिग्धों की पहचान कर ली है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर 15.90 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं.

Police के अनुसार, यह घटना 26 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे की है. शिकायतकर्ता सुरेश शर्मा (48) कूचा महाजन से 24.90 लाख रुपए लेकर अपनी मोटरसाइकिल से करावल नगर जा रहे थे. जब वह तीस हजारी कोर्ट परिसर के गेट नंबर-5, गोखले मार्केट के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैग में रखी नकदी छीन ली और मौके से फरार हो गया.

घटना की सूचना Police कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद सब्जी मंडी थाने में First Information Report संख्या 463/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए Police की विशेष टीम गठित की गई. जांच के दौरान cctv फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और स्थानीय खुफिया सूचनाओं का गहन विश्लेषण किया गया.

लगातार जांच के बाद Police ने इस वारदात में शामिल छह संदिग्धों की पहचान कर ली. सभी आरोपी दिलशाद गार्डन, शाहदरा और आगरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

Police अभियान के दौरान गौरव उर्फ टेड़ा को शाहदरा से गिरफ्तार किया गया. वहीं, मामले के मुख्य साजिशकर्ता अंकित उर्फ कालू के आगरा स्थित घर से 15.90 लाख रुपए नकद बरामद किए गए.

Police का कहना है कि यह बरामदगी मामले में एक बड़ा और महत्वपूर्ण सुराग साबित हुई है.

Police अब फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. साथ ही लूटी गई शेष 9 लाख रुपए की राशि की बरामदगी, सभी आरोपियों की भूमिका तय करने और पूरी साजिश का खुलासा करने के लिए जांच जारी है.

Police अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले का खुलासा cctv फुटेज के प्रभावी विश्लेषण, तकनीकी जांच, मानव खुफिया तंत्र और विभिन्न टीमों के समन्वित प्रयासों से संभव हो सका.

उत्तरी जिला Police ने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है और जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

–

एएमटी/डीकेपी